Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पौधे लगाने के साथ उनकी सुरक्षा भी करें: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल

21 जुलाई 2022, चंडीगढ़: पौधे लगाने के साथ उनकी सुरक्षा भी करें: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी रक्षा और सुरक्षा करने का भी संकल्प लेना चाहिए। हरियाणा सरकार ने पेड़ों से लगाव रखने वाले और पर्यावरण को संरक्षित करने वाले लोगों के लिए दर्शनलाल जैन पर्यावरण अवॉर्ड की शुरूआत की है, भविष्य में पर्यावरण से जुड़े अवॉर्ड का और विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री मंगलवार को कुरुक्षेत्र के सरस्वती वन में 73वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव में संबोधित कर रहे थे।

पौधे लगाने का यह सबसे उपयुक्त समय

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि पौधे लगाने का यह सबसे उपयुक्त समय है। जुलाई, अगस्त और सितंबर में बारिश होती है। ऐसे में हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। सरकार हर वर्ष पौधे लगाती है। इस वर्ष भी 2 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। हरियाणा सरकार ने बागवानी करने वाले किसानों को 1 एकड़ में बाग लगाने पर 10 हजार रुपये प्रति एकड़ तीन साल तक मुआवाजा देने की योजना भी शुरू की है। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मोरनी में 50 हजार एकड़ में लगेंगे औषधीय पौधे

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि पतंजलि योग पीठ के सहयोग से मोरनी क्षेत्र के 50 हजार एकड़ में औषधीय पौधे लगाए जाने की योजना बनाई गई है। इस योजना से वहां के किसानों को लाभ मिलेगा। औषधीय पौधे हमारे काम आते हैं और जीवन रक्षक का कार्य करते हैं।

75 साल पुराने  वृक्षों के लिए पेंशन

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 75 साल से अधिक आयु के वृक्षों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए प्राणवायु देवता पेंशन स्कीम शुरू की है। इस योजना के तहत 75 साल से अधिक आयु के वृक्षों के रखरखाव के लिए 2500 रुपये प्रति वर्ष प्रति पेड़ पेंशन का प्रावधान किया है। फोरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट से इनकी आयु की वेरिफिकेशन करवाई जाएगी।

इस मौके पर वन एवं वन्यजीव मंत्री श्री कंवरपाल, कुरुक्षेत्र के सांसद श्री नायब सिंह सैनी, खेल मंत्री सरदार संदीप सिंह, थानेसर के विधायक श्री सुभाष सुधा, एसीएस श्री अपूर्व कुमार सिंह व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

महत्वपूर्ण खबर: उद्यानिकी फसलों को कीट और रोगों से बचाव हेतु कृषकों को सलाह