राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों के सभी कार्य सरलता और सुगमता से हो- कलेक्टर दमोह

29 मई 2026, दमोह: किसानों के सभी कार्य सरलता और सुगमता से हो- कलेक्टर दमोह – जिले में खरीफ सीजन की तैयारी को लेकर कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को खाद-बीज की उपलब्धता में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने किसान संघों के साथ बैठक में उनकी  बातों  और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और प्राप्त सुझावों के आधार पर संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।  उन्होंने  कहा किसानों के सभी कार्य सरलता और सुगमता से संपन्न हों, यह प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभाग संवेदनशीलता और सकारात्मक मानसिकता के साथ कार्य करें ताकि किसी भी किसान को असुविधा का सामना न करना पड़े।  कलेक्टर श्री यादव ने कहा मूंग खरीदी के लिए पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है, जो 15 जून तक चलेगी। कलेक्टर ने मूंग उत्पादक किसानों से अपील की है कि वे समय रहते अपना पंजीयन अवश्य करा लें ताकि खरीदी प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।

मंडियों में किसानों की समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई – किसानों को मंडियों में हो रही परेशानियों की जानकारी मिलने पर कलेक्टर श्री यादव ने मंडी अधिकारियों को तत्काल आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मंडियों में किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

जल संसाधन और किसान संघों के समन्वय पर जोर –  कलेक्टर श्री यादव ने कहा जल संसाधन विभाग द्वारा किसानों के सहयोग नहीं मिलने की बात सामने आने पर उन्होंने किसान संघ पदाधिकारियों के साथ गांवों में कैंप लगाने और किसानों को शासन के नियमों एवं उनके लाभों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सामंजस्य और स्वच्छ वातावरण बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

परिवहन में देरी से भुगतान प्रभावित– कलेक्टर श्री यादव ने कहा परिवहन में देरी के कारण किसानों के भुगतान में विलंब हो रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए ट्रांसपोर्टरों को ट्रकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं करने वाले परिवहनकर्ताओं के खिलाफ शासन को कार्रवाई प्रस्ताव भी भेजा गया है।

शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश– बैठक में उपस्थित मंडी सचिवों को निर्देशित किया गया कि शासन के सभी निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें और किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इस आयोजित बैठक में किसान संघो के पदाधिकारी और कृषि, उद्यानिकी, सहकारिता, जल संसाधन सहित अन्य संबंधित विभागो के अधिकारी मौजूद थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements