राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के टूटे सारे रिकॉर्ड, 111 लाख मिट्रिक टन बंपर हुई धान की खरीद, 3100 रूपये समर्थन मूल्य

17 जनवरी 2024, रायपुर: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के टूटे सारे रिकॉर्ड, 111 लाख मिट्रिक टन बंपर हुई धान की खरीद, 3100 रूपये समर्थन मूल्य – छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का एक नया रिकॉर्ड बना हैं। अब तक प्रदेश में कुल 111.75 लाख मिट्रिक टन धान की खरीद हुई हैं। इसके एवज में किसानो को 23 हजार 448 करोड़ रूपए से अधिक राशि का भुगतान किया गया हैं। जबकि धान खरीदी में अभी एक पखवाड़ें का  वक्त बाकि हैं।

मोदी जी की गारंटी के अनुरूप किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीद की जा रही हैं। प्रति एकड़ 21 क्विंटल  धान की खरीद हो रही हैं। जिसके चलते लगातार किसान धान को बेच रहे हैं। प्रदेश में अब तक किसानों की ओर से रिकॉर्ड धान बेचा गया हैं। छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं ने धान खरीदी के मामले में बीते कई सालों के सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया हैं। मंगलवार को 111.75 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई, जबकि पिछले साल 2022-23 में 107.53 लाख मीट्रिक टन की खरीदी हुई थी। बंपर खरीदी की स्थिति तब है जब धान खरीदी के लिए पूरा एक पखवाड़ा यानि 15 दिन का समय और बचा है।

Advertisement
Advertisement
130 लाख मिट्रिक टन धान खरीदी का रखा था लक्ष्य

राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में 130 लाख मीट्रिक टन धान उपार्जन का लक्ष्य रखा गया है। जिसके विरूद्ध राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 111.75 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। धान के एवज में किसानों को 23,448 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है।

किसान 31 जनवरी तक बेंच सकते हैं धान

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान विक्रय का लाभ पूर्व में धान बेच चुके किसानों को भी मिलेगा। इसका आशय यह है कि एक नवम्बर से अब तक पूर्व निर्धारित मात्रा के अनुरूप धान बेच चुके किसान, शेष मात्रा का धान, उपार्जन केन्द्र में 31 जनवरी तक बेच सकेंगे।

Advertisement8
Advertisement

मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 21 लाख 266 किसानों से 111 लाख  75 हजार 247 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों को 23 हजार 448 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 92 लाख 5 हजार 247 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध में मिलर्स द्वारा 71 लाख 87 हजार 338 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।

Advertisement8
Advertisement
साल 2023 में कितनी हुई धान की खरीद

विगत खरीफ वर्ष 2022-23 में  समर्थन मूल्य पर 23 लाख 42 हजार 50 किसानों से 107.53 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। धान खरीदी के एवज में किसानों को करीब 22 हजार 067 करोड़  रूपए का  भुगतान किया गया था।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Advertisements
Advertisement5
Advertisement