राज्य कृषि समाचार (State News)

आलीराजपुर : वीसी के माध्यम से रबी उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा की

10 मार्च 2026, आलीराजपुरआलीराजपुर : वीसी के माध्यम से रबी उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा की –  नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मध्य प्रदेश भोपाल की मुख्य सचिव द्वारा रबी उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि गेहूं उपार्जन के लिए किसानों के पंजीयन की अंतिम तिथि 7 मार्च से बढ़ाकर अब 10 मार्च कर दी गई है।

बैठक के दौरान किसान पंजीयन की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पंजीकृत किसानों का सत्यापन पूरी सावधानी और बारीकी से किया जाए। रबी उपार्जन की तैयारियों को लेकर उपार्जन केंद्रों की व्यवस्था, बारदान (बोरों) की उपलब्धता, उपार्जन करने वाली संस्थाओं की जिम्मेदारियां तथा उपार्जन केंद्रों पर किसानों को मिलने वाली सुविधाओं सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा कर समीक्षा की गई। साथ ही रबी उपार्जन में गुणवत्ता नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए सर्वेयरों के प्रशिक्षण पर भी जोर दिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपनी निगरानी में सर्वेयरों का प्रशिक्षण एवं संबंधित कार्यों का संचालन सुनिश्चित करें।

बैठक में आलीराजपुर जिले के एनआईसी कक्ष से कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर, डिप्टी कलेक्टर सुश्री दीपिका पाटीदार, उप संचालक कृषि श्री सज्जन चौहान, फूड इंस्पेक्टर, सहकारिता श्री जी.एल.सोलंकी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements