Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि विधार्थियों का राज्य भण्डार व्यवस्था निगम का भ्रमण हुआ

08 दिसम्बर 2022, उदयपुर: कृषि विधार्थियों का राज्य भण्डार व्यवस्था निगम का भ्रमण हुआ – गत दिवस कृषि अर्थशास्त्र एवं प्रबंधन विभाग, राजस्थान कृषि महाविद्यालय, म.प्र.कृ.प्रौ.वि., उदयपुर के द्वारा राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के तत्वाधान में संस्थागत विकास योजना-राष्ट्रीय उच्च कृषि शिक्षा परियोजना के अंतर्गत राजस्थान कृषि महाविधालय, उदयपुर के 130 कृषि विधार्थियों को “कृषि जीन्सों के भण्डारण के संदर्भ में राज्य भण्डार व्यवस्था निगम, टाªंसपोर्ट नगर, उदयपुर (राज.) का एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।

भ्रमण कार्यक्रम के आयोजन सचिव एवं सह-आचार्य डॉ. हरि सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए भ्रमण कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी एवं कार्यक्रम के प्रमुख उद्देश्य सदन के समक्ष प्रस्तुत किये।

कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष डॉ. लतिका शर्मा ने भण्डारण के विभिन्न प्रकारो व भण्डारण से होने वाले लाभ के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कार्यक्रम में राज्य भण्डार निगम के प्रभारी एवं मुख्य अतिथि डॉ. अनिता शर्मा ने विधार्थियों को “भण्डारण के महत्व, गतिविधियों, भण्डारण के जोखिम एवं राज्य भण्डार निगम की भूमिका” के बारे में जानकारी प्रदान की । छात्र-छात्राओं को क्षेत्रीय प्रबंधक श्री तेज सिंह ने कृषि विधार्थियों को विभिन्न कृषि जिन्सों के भण्डारण, भण्डारण दरों व सूची प्रबंधन की विस्तार से जानकारी दी व भण्डार ग्रहो का भ्रमण कराया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कार्यक्रम के अंत में सह-आयोजन सचिव डॉ. अर्जुन सिंह ने समापन समारोह में राज्य भण्डार व्यवस्था निगम, ट्रांसपोर्ट नगर, उदयपुर (राज.) के समस्त गणमान्य कर्मचारी एवं भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को धन्यवाद दिया।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (07 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )