Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नरसिंहपुर के कृषि अधिकारी, वैज्ञानिक दे रहे किसानों को सलाह

17 सितम्बर 2024, नरसिहंपुर: नरसिंहपुर के कृषि अधिकारी, वैज्ञानिक दे रहे किसानों को सलाह – मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में किसानों द्वारा खरीफ की लगभग 2.20 लाख हेक्टर में फसलें ली जा रही हैं। इन फसलों में मुख्यत: धान 69 हजार हेक्टर, मक्का 50 हजार हेक्टर, सोयाबीन 32 हजार हेक्टर में लगी है। साथ ही गन्ना 65 हजार हेक्टर में लगा है। जिले में एक जून से 13 सितम्बर तक की अवधि में औसत रूप से कुल 1081.4 मिमी अर्थात 42.57 इंच वर्षा दर्ज की गयी है। विगत दिनों हुई बारिश से फसलों में कोई विपरित प्रभाव नहीं आ रहा है। कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कृषि वैज्ञानिकों का दल जिले के विभिन्न खेतों का भ्रमण कर लगातार अवलोकन कर रहे हैं। साथ ही खरीफ संबंधी फसलों के लिए किसानों को समसामयिक सलाह भी दे रहे हैं।इसके साथ ही उप संचालक कृषि श्री उमेश कटहरे, कृषि विज्ञान केन्द्र के डॉ. एसएस शर्मा, अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्रीमती पूजा पासी, वकृविअ और अन्य अधिकारियों द्वारा विकासखंड सांईखेड़ा, चीचली एवं करेली में बनाये गये विभिन्न खरीदी पंजीयन केन्द्रों का निरीक्षण किया।

जिले के कुछ क्षेत्रों में सोयाबीन एवं उड़द की फसल में पीला मोजैक वायरस रोग का प्रकोप देखा जा रहा है। इस दौरान किसान मिश्रित रसायन जैसे इमिडाक्लोप्रिड 17.8 प्रतिशत, ईसी 150 मिली दवा या इमीडाक्लोप्रिड 30.5 प्रतिशत, एससी 50 मिली या थायोमेथाक्जाम 25 प्रतिशत, डब्ल्यूजी 80 ग्राम दवाई को 150 लीटर पानी मे घोलकर प्रति एकड़ छिड़काव करें। यदि सफेद मक्खी के साथ- साथ पत्ती खाने वाले कीड़े अथवा इल्लियों का प्रकोप है, तो किसान बाजार मे उपलब्ध पूर्व मिश्रित दवा थायोमेथाक्जाम लैम्बडा सायलोथ्रिन 50 एमएल या बेटासायफ्लूथ्रिन के साथ इमीडाक्लोप्रिड 140 एमएल दवा को 150 लीटर पानी मे घोल बनाकर प्रति एकड़ छिड़काव करें। इससे सफेद मक्खी के साथ- साथ पत्ती खाने वाले अन्य कीटों का एक साथ नियंत्रण हो सकेगा।

किसानों को सलाह दी गई है कि यदि तना मक्खी व सफेद मक्खी का प्रकोप फसलों में दिखाई देता है, तो पूर्व में मिश्रित कीटनाशक दवा थायोमेथाक्जाम 12.6 प्रतिशत, लेम्डासायहेलोथ्रिन 9.5 प्रतिशत, जेडसी 150 मिली प्रति हेक्टर की दर से छिड़काव करें। इल्लियों के नियंत्रण के लिए इंडावसाकार्ब 15.8 एससी 333 मिली प्रति हेक्टर की दर से छिड़काव करें। चक्रमृंग व इल्लियों के नियंत्रण के लिए क्लोरएन्ट्रानिलीप्रोल 18.5 एससी 150 मिली हेक्टर की दर से छिड़काव करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com