Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अलवर में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल ने हाईटेक नर्सरी का किया निरीक्षण, किसानों को उन्नत कृषि तकनीक अपनाने की दी प्रेरणा

16 नवंबर 2025, अलवर: अलवर में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल ने हाईटेक नर्सरी का किया निरीक्षण, किसानों को उन्नत कृषि तकनीक अपनाने की दी प्रेरणा – राजस्थान के अलवर जिला प्रभारी मंत्री व कृषि एवं उद्यानिकी विभाग मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने शनिवार को जिले के दौरे पर रहकर मालाखेडा के ग्राम सुमेर में स्थानीय कृषक राम सिंह मीना द्वारा विकसित हाईटेक नर्सरी का अवलोकन किया।

जिला प्रभारी मंत्री डॉ. किरोडी लाल मीणा ने कृषक से बातचीत कर हाईटेक नर्सरी को विकसित करने की जानकारी लेकर इस तरह के कार्य से अन्य किसानों को भी अवगत कराकर उन्हें बागवानी क्षेत्र में नवाचार अपनाने पर जोर दिया तथा हाइटेक नर्सरी विकसित करने हेतु प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने कृषि विभाग के उप निदेशक को निर्देश दिये कि कृषि क्षेत्र में नवाचारों व आधुनिक तकनीक को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु कृषकों को कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की अनुदान योजनाओं के बारे में अवगत कराकर उन्हें लाभांवित कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जावे। इससे पूर्व उन्होंने मोती डूंगरी स्थित मीणा छात्रावास का अवलोकन कर छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान कृषि विभाग के उप निदेशक पी.सी मीणा, उद्यान विभाग के उप निदेशक कन्हैयालाल मीणा सहित कृषि विभाग के अधिकारी एवं स्थानीय किसान मौजूद रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें