State News (राज्य कृषि समाचार)

राजस्थान में 24-25 जनवरी को होने जा रही “कृषि महोत्सव-प्रदर्शनी “

Share

24 जनवरी 2023, जयपुर: राजस्थान में 24-25 जनवरी को होने जा रही “कृषि महोत्सव-प्रदर्शनी” – भारत सरकार द्वारा किसानों को नवीनतम तकनीक से जोड़कर उनको आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और राजस्थान के कोटा संभाग को कृषि एंव विकास के क्षेत्र में उन्नत और अग्रणी बनाने के उद्देश्य से 2 दिवसीय कृषि महोत्सव-प्रदर्शनी व प्रशिक्षण का आयोजन केंद्र सरकार करने जा रही है। इस कृषि प्रदर्शनी का आयोजन 24 और 25 जनवरी 2023 को दशहरा मैदान, कोटा, राजस्थान में किया जायेगा। स्पीकर ओम बिरला की पहल पर केंद्रीय कृषि मंत्रालय की ओर से राजस्थान में ऐसा कृषि महोत्सव मेला पहली बार होने जा रहा हैं। 

इस कृषि महोत्सव के उध्घाटन समारोह में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला और राजस्थान के कृषि मंत्री लाल चंद्र कटारिया उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा केन्द्र सरकार के वरिष्ढ अधिकारी और 15 हजार किसान , स्टार्टअपकर्मी, विस्तार कर्मी और निजी कृषि संस्थाओं के कर्मी भी मौजूद रहेंगे। इस मेले में किसानों को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी स्टॉल प्रदर्शन के रूप में दी जायेगी। जिसमें कृषि स्टार्ट अप्स की 75 स्टॉल, कृषि आधारित उत्पादों और उपकरणों के अन्य 75 स्टॉल लगाए जाएंगे। महोत्सव मेले में लगभग150 स्टॉल किसानों को कृषि संबंधित अद्यतन जानकारी देनें के लिए लगाए जायेंगी। इसके अतिरिक्त प्रदर्शनी में प्रगतिशील किसानों की सक्सेस स्टोरी को भी प्रदर्शित की जाएगी।

इस मेले में किसानों को कृषि से जुड़ी तकनीक, ऑग्रनिक खेती और बागवानी व पशुपालन संबंधी विषयों पर प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम दो सत्रों में दिया जायेगा। पहला सत्र प्रातः काल में और दूसरा दोपहर में होगा। जिसमें कृषि मंत्रालय के सचिव मनोज आहूजा, संयुक्त सचिव सैमुअल प्रवीण, लोक सभा के संयुक्त सचिव सिद्धार्थ महाजन मौजूद रहेंगे। इसके साथ-साथ इस दो दिवसीय मेले में 20 हजार से अधिक किसान प्रतिभागी शामिल हो रहें हैं। 

महत्वपूर्ण खबर: गेहूं की फसल को चूहों से बचाने के उपाय बतायें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *