राज्य कृषि समाचार (State News)

खंडवा जिले में कृषि रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया  

13 जनवरी 2026, खंडवा: खंडवा जिले में कृषि रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया – कृषि विभाग के निर्देश अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में प्रचार रथ संचालित कर कृषि विभाग द्वारा किसानों के लिए शुरू की गई योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसी क्रम में रविवार को खंडवा कलेक्ट्रेट के साथ-साथ सभी विकासखंड मुख्यालय से भी कृषि विभाग के प्रचार रथ रवाना हुए ।

उप संचालक कृषि श्री नितेश यादव ने बताया कि विकासखंड हरसूद में मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह की गरिमामयी उपस्थिति में कृषि रथ को रवाना किया गया। जबकि विकासखंड छैगांवमाखन में सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल एवं विधायक श्रीमती छाया मोरे की उपस्थिति में कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।  विकासखंड पंधाना में विधायक श्रीमती छाया मोरे एवं विकासखंड पुनासा में विधायक श्री नारायण पटेल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही विकासखंड खालवा में एवं बलडी में भी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया |

उपसंचालक कृषि श्री यादव ने बताया कि जिले के सभी विकास खंडों के लिए कुल 7 कृषि रथ तैयार किये गए है। प्रत्येक कृषि रथ प्रत्येक विकास खंड के 3 ग्राम पंचायतों में भ्रमण करेगा | इस रथ के माध्यम से कृषकों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, एकीकृत पोषक तत्व, कीट एवं रोग प्रबंधन, फसल विविधीकरण, पराली प्रबंधन, कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपाय, विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार तथा ई-विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन आधारित उर्वरक वितरण व्यवस्था की जानकारी दी जावेगी।  

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements