Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 10 जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का पूर्वानुमान            

06 अगस्त 2024, इंदौर: मध्यप्रदेश के 10 जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का पूर्वानुमान – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के चंबल, रीवा संभाग के जिलों में  कहीं -कहीं; नर्मदापुरम, उज्जैन, शहडोल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर, भोपाल, इंदौर ,ग्वालियर, जबलपुर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। पूर्वी मप्र के मंडला  जिले के  नैनपुर में सर्वाधिक 83 .2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। राज्य के कई जिलों में गरज -चमक के साथ तेज़ हवाएं चलीं। 1 जून से 6 अगस्त तक मप्र में दीर्घावधि औसत से 20 % अधिक वर्षा हो चुकी है। पूर्वी मप्र में औसत से 17 % अधिक तथा पश्चिमी मप्र में औसत से 23 % अधिक वर्षा हुई है।

मौसम की स्थिति –  वर्तमान में मानसून ट्रफ  पाकिस्तान के मध्य भागों पर निम्न दाब क्षेत्र के केंद्र सीकर, ग्वालियर, चुरक पुरुलिया, कोंटाई से होकर फिर दक्षिण पूर्व की ओर दक्षिण -पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के पूर्व मध्य तक विस्तृत है। राजस्थान और उत्तर प्रदेश के मध्य भागों को पार कर निम्न दाब क्षेत्र से एक ट्रफ अब पूर्वी बिहार तक विस्तृत है। साथ ही वर्तमान में मध्य पाकिस्तान पर निम्न दाब क्षेत्र और इससे संबद्ध चक्रवातीय परिसंचरण भी सक्रिय है। दो अन्य चक्रवातीय परिसंचरण पूर्वोत्तर असम के ऊपर और गंगीय  पश्चिम बंगाल और उससे लगे बांग्ला देश के ऊपर भी सक्रिय है। दक्षिण गुजरात से लेकर उत्तरी केरल तटों तक क्षीण अपतटीय ट्रफ अवस्थित है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर , शहडोल, मंडला, बालाघाट और मैहर जिलों में कुछ स्थानों पर वज्रपात / झंझावात  के साथ भारी वर्षा  (64.5 – 115.5  मि .मी.) की संभावना जताई है। जबकि भोपाल,राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार,उज्जैन ,आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना,प न्ना, छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर तथा विदिशा, रायसेन, हरदा, खंडवा, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, देवास, शाजापुर, ग्वालियर, श्योपुरकलां, उमरिया, डिंडोरी , कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा ,सिवनी दमोह, सागर, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्ना जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। अधिकांश जिलों में कुछ स्थानों पर वज्रपात /झंझावात की भी संभावना है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com