Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सगड़ोद में कृषि संगोष्ठी का आयोजन

04 सितम्बर 2024, (शैलेष ठाकुर, देपालपुर): सगड़ोद में कृषि संगोष्ठी का आयोजन – परियोजना संचालक आत्मा और कृषि विकास विभाग द्वारा ग्राम सगड़ोद में गत दिनों कृषि संगोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें परियोजना संचालक आत्मा श्रीमती शर्ली थॉमस, आत्मा से सुश्री रेणु पाराशर, इंदौर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भारत पटेल,कृषि विज्ञान केंद्र इंदौर के वैज्ञानिक डॉ डी के मिश्रा ,कृषि सलाहकार श्री नितेश पाटीदार, किसान संघ  तहसील अध्यक्ष श्री लीलाधर पटेल, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री जितेंद्र चारेल, विभाग के श्री मिथुन मकवाना उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में श्रीमती थॉमस द्वारा उन्नत फसल प्रजातियों पर चर्चा की गई।   श्री पटेल ने कम लागत  और नवीन तकनीकी से उत्पादन बढ़ाने  से संबंधित जानकारी दी।  डॉ मिश्रा द्वारा बाजार उन्मुख खेती करने पर जोर दिया गया, साथ ही उद्यानिकी  फसलों   के बारे में जानकारी दी ।श्री पाटीदार द्वारा जैविक कार्बन को बढ़ाने सूक्ष्म जीवों के कार्यो, तथा उन्नत पशुपालन पर विस्तृत चर्चा की गई।

संगोष्ठी में सरपंच श्री रामसिंह सोलंकी, पूर्व सरपंच श्री वासुदेव मकवाना, उप सरपंच श्री विनोद मकवाना, श्री बंशी चौहान, श्री राजेश मकवाना, श्री जीवन मकवाना  मौजूद थे। जिले के प्रगतिशील किसान श्री श्रीराम चौहान द्वारा  आभार प्रकट किया गया ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com