Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नेचुरल फार्मिंग पर देशभर के कृषि वैज्ञानिक 21 दिनों तक करेंगे मंथन

01 नवम्बर 2022, जबलपुर: नेचुरल फार्मिंग पर देशभर के कृषि वैज्ञानिक 21 दिनों तक करेंगे मंथन – जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के मृदा विज्ञान विभाग के अंतर्गत संचालित एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली द्वारा वित्त पोषित ’’राष्ट्रीय सेंटर ऑफ एडवांस्ड फेकल्टी ट्रेनिंग इन सॉयल साईंस’’ के अंतर्गत प्राकृतिक खेती- चुनौतियाँ एवं अवसर विषय पर 21 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। केफ्ट के संचालक एवं मृदा विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एन.जी. मित्रा ने जानकारी देते हुये बताया कि देश में आई.सी.ए.आर. द्वारा ज.ने.कृ.वि.वि. को सेंटर ऑफ एडवांस्ड फेकल्टी ट्रेनिंग हेतु चयनित किया गया है। 3 दशक  अधिक से मृदा विज्ञान विभाग द्वारा यह प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है जिसे कृषि शिक्षा-शोध विस्तार के कृषि वैज्ञानिकों का अपने ज्ञान को समयानुरूप बदलाव व जानकारी प्रदान की जाती है। प्रशिक्षण के समन्वयक डॉ. पी.एस. कुल्हारे ने बताया कि यह प्रशिक्षण युवा कृषि वैज्ञानिकों हेतु मील का पत्थर साबित होना है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के जो प्राकृतिक खेती पर ध्यान केन्द्रित करने की बात कही जा रही है इन्हीं सभी महत्वपूर्ण उद्देश्यों को ध्यान में रखकर यह 21 दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। 21 दिवसीय प्रशिक्षण को सफल बनाने हेतु सभी कार्या का समन्वय व सहजता से पूर्ण करने हेतु संचालक एवं विभागाध्यक्ष की अध्यक्षता में कमेटी तैयार की गई है जो सभी कार्यों को संपूर्णता प्रदान करेगी। सह समन्वयक की भूमिका प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. हितेन्द्र कुमार राय एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शेखर सिहं बघेल निभा रहे हैं।

महत्वपूर्ण खबर: आज का सरसों मंडी रेट (31 अक्टूबर 2022 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile