Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

झाबुआ में 21-22 फरवरी को आयोजित होगा कृषि विज्ञान मेला, किसानों को मिलेगी आधुनिक खेती और विपणन की जानकारी

17 फरवरी 2026, झाबुआ: झाबुआ में 21-22 फरवरी को आयोजित होगा कृषि विज्ञान मेला, किसानों को मिलेगी आधुनिक खेती और विपणन की जानकारी – मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में 21 एवं 22 फरवरी 2026 को कृषि, उद्यानिकी उन्नत तकनीक के विस्तारण तथा तिलहन फसलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो दिवसीय कृषि विज्ञान मेला सह सेमीनार का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र झाबुआ प्रक्षेत्र परिसर में किया जाएगा।

मेले का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन, कृषिगत उपज का प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन, विपणन व्यवस्थाओं की जानकारी तथा कृषक कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है। कार्यक्रम के माध्यम से जिले के कृषक समुदाय को आजीविका उन्नयन, नवीन वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, रसायन मुक्त उपज के विपणन तथा कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों के विभिन्न आयामों से अवगत कराया जाएगा।

साथ ही स्वयं सहायता समूहों एवं अन्य संस्थाओं द्वारा उत्पादों एवं नवाचारों की जानकारी प्रदान की जाएगी। शासन की कृषक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का भी विस्तार से प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।  इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम में संबंधित विभागों एवं संस्थाओं द्वारा जीवंत प्रदर्शनी लगाई जाएगी। समस्त कृषकों, विभागीय अमले एवं संबंधित संस्थाओं से अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें