Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में कृषि आदान विक्रेताओं की आज एक दिवसीय हड़ताल

 विभिन्न जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन सौंपे गए।

27 अप्रैल 2026, इंदौर: मध्यप्रदेश में कृषि आदान विक्रेताओं की आज एक दिवसीय हड़ताल – कृषि आदान  विक्रेताओं के  राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन के आह्वान  पर  आज  27 अप्रैल को  प्रदेशव्यापी एक दिवसीय हड़ताल  के तहत कई जिलों के खाद, बीज एवं कीटनाशक व्यापारी  सांकेतिक हड़ताल पर रहे। इस दौरान इंदौर , उज्जैन , शाजापुर , खरगोन , अलीराजपुर , छतरपुर , भिंड सहित  विभिन्न जिला मुख्यालयों पर संगठन द्वारा वाहन रैली  निकालकर कलेक्टर / उप संचालक कृषि को ज्ञापन सौंपे गए।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन ने जिन मुद्दों को लेकर यह एक दिवसीय हड़ताल की है उनमें  निर्माता एवं उत्पादक कंपनियों पर कार्रवाई  करने एवं व्यापारी को गवाह के रूप में प्रस्तुत  करने,  साथी पोर्टल के माध्यम से लागू की  जाने वाली बीज विक्रय योजना को उत्पादक कंपनियां तक ही सीमित  रखने , निर्माता कंपनियों द्वारा उर्वरकों के साथ की जा रही अन्य उत्पादों की जबरन टैगिंग को पूर्ण रूप से बंद  करने तथा  देश में लागू की जा रही ई टोकन प्रणाली को स्थगित करने की मांग शामिल है।

शाजापुर में आज प्रधानमंत्री  श्री नरेन्द्र मोदी के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर कार्यालय में  तहसीलदार श्री  गौरव पोरवाल को दिया गया। कृषि आदान विक्रेता संगठन के सुनील नाहर ने बताया कि  हड़ताल के आह्वान के चलते शाजापुर जिले के सभी कृषि व्यापारियों ने अपनी अपनी दुकानें बंद रखकर जिला एवं तहसील स्तर पर विभिन्न मांगो को लेकर ज्ञापन दिए गए शाजापुर जिले में शुजालपुर,कालापीपल, मोहन  बड़ोदिया , गुलाना मक्सी, पोलाय कला में भी ज्ञापन दिए। उधर खरगोन में भी हड़ताल रही।  उप संचालक कृषि  श्री एस एस  राजपूत  को ज्ञापन दिया गया।  जिला अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह  चावला ने बताया कि जिले के कई स्थानों पर कृषि आदान की दुकानें  बंद रहीं, जिससे खाद -बीज लेने पहुंचे किसानों को परेशानी हुई। किसानों ने चिंता जताई कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो खरीफ की तैयारियां प्रभावित होंगी। आलीराजपुर में भी हड़ताल रखी गई  और ज्ञापन सौंपा गया। विभिन्न जिलों से हड़ताल के समाचार प्राप्त हो रहे हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें