Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरियाणा के कृषि विवि में आज से कृषि मेला आयोजित

16 सितम्बर 2024, भोपाल: हरियाणा के कृषि विवि में आज से कृषि मेला आयोजित – हरियाणा के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में 16-17 सितम्बर 2024 को रबी मौसम का कृषि मेला आयोजित करेगा. इस बार मेले का मुख्य विषय फसल अवशेष प्रबंधन होगा. कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज के अनुसार, इस मेले में किसानों को आधुनिक कृषि प्रौद्योगिकियों की जानकारी दी जाएगी, जिसमें विशेष रूप से फसल अवशेष प्रबंधन पर जोर होगा.

क्या होगी मेले की गतिविधियां 

प्रश्नोत्तरी सभाएं: किसानों की कृषि, पशुपालन, और गृह विज्ञान से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए प्रश्नोत्तरी सभाओं का आयोजन होगा.
फसल प्रदर्शन: विश्वविद्यालय के अनुसंधान फार्म पर खरीफ मौसम की फसलों का प्रदर्शन किया जाएगा और उनके उत्पादन में उपयोग की गई तकनीकों की जानकारी दी जाएगी.
वैज्ञानिक परीक्षण: मिट्टी, सिंचाई जल, और रोगी पौधों की वैज्ञानिक जांच की सुविधा भी किसानों के लिए उपलब्ध होगी.
उन्नत नस्ल के पशुओं की प्रदर्शनी: इस अवसर पर उन्नत नस्ल के पशुओं की प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी.
फसल प्रतियोगिताएं: विभिन्न फसल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा.
हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रम: किसानों के मनोरंजन के लिए दोनों दिन हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे.

क्या मिलेगी किसानों को जानकारी

बीज, उर्वरक और कीटनाशक: मेले में विभिन्न कृषि निविष्टों और फार्म मशीनरी बनाने वाली कंपनियां भाग लेंगी. यहां किसानों को बीज, उर्वरक, कीटनाशक और कृषि उपकरणों की जानकारी मिलेगी.
कृषि मशीनें और यंत्र: विभिन्न मशीनों और यंत्रों की कार्यप्रणाली और उनकी कीमत के साथ-साथ निर्माताओं की भी जानकारी दी जाएगी.

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

रबी फसलों के उन्नत बीज: मेले में रबी फसलों के उन्नत बीज, बायो फर्टिलाइजर और कृषि साहित्य उपलब्ध होगा. सरकारी बीज एजेंसियों के सहयोग से बिक्री काउंटर भी लगाए जाएंगे 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com