Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि उद्योग समागम नवंबर में सीहोर में आयोजित होगा

10 सितम्बर 2025, भोपाल: कृषि उद्योग समागम नवंबर में सीहोर में आयोजित होगा –  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कृषि विकास एवं किसानों को आधुनिक तकनीकों से सीधे जोड़ने के दृष्टिकोण को क्रियान्वित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य शासन द्वारा इस वर्ष कृषि उद्योग समागम 2025 – एग्रीकल्चर इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन नवंबर माह में जिला सीहोर में किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन वृहद स्तर एवं कई विभागों की सहभागिता से किया जाएगा। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए समिति गठित की गई है।

सचिव, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग इसके अध्यक्ष होंगे। आयुक्त सह संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विभाग को सदस्य एवं आयुक्त सह संचालक, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग को सदस्य सचिव बनाया गया है।

समिति के अन्य सदस्यों में आयुक्त, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, आयुक्त, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, आयुक्त, सहकारिता, आयुक्त जनसंपर्क, संचालक, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास, संचालक, पशुपालन एवं डेयरी, संचालक, कृषि अभियांत्रिकी, प्रबंध संचालक, मंडी बोर्ड, प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य कृषि उद्योग विकास निगम एवं मिशन संचालक, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन शामिल हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें