Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में 22 से 25 अक्टूबर तक होगा एग्री कार्निवल 2024, 23 अक्टूबर को मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

21 अक्टूबर 2024, रायपुर: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में 22 से 25 अक्टूबर तक होगा एग्री कार्निवल 2024, 23 अक्टूबर को मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन – इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में 22 से 25 अक्टूबर 2024 तक ‘‘एग्री कार्निवाल 2024’’ का आयोजन होगा। इस चार दिवसीय राष्ट्रीय किसान मेला और कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ 23 अक्टूबर को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय अपरान्ह 3 बजे करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम करेंगे, जबकि सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री अनुज शर्मा और श्री मोती लाल साहू विशिष्ट अतिथि रहेंगे।

इस आयोजन में राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के कृषि संस्थान, कृषि मशीनरी निर्माता, स्टार्टअप्स, महिला स्व-सहायता समूह, और कृषि वैज्ञानिक हिस्सा लेंगे। प्रदर्शनी के दौरान किसान और छात्र विश्वविद्यालय के अनुसंधान क्षेत्रों और नई कृषि तकनीकों का अवलोकन कर सकेंगे।

22 अक्टूबर को रोजगार मेले का आयोजन होगा, जिसमें 2000 से अधिक छात्र हिस्सा लेंगे और 20 से अधिक निजी कंपनियों द्वारा चयनित छात्रों को रोजगार दिया जाएगा। इसके साथ ही उद्योग-शिक्षण संस्थानों का सम्मेलन और स्व-रोजगार पर आधारित कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ से कृषि उत्पादों के निर्यात, पादप प्रजनन तकनीक और जैव विविधता पर संगोष्ठियां होंगी। 24 अक्टूबर को जलवायु अनुकूल खेती और प्राकृतिक कृषि पर चर्चा होगी, जबकि 25 अक्टूबर को कृषि में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा एनालिसिस पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

एग्री कार्निवाल के दौरान किसानों को नई फसल किस्में, जैविक कृषि, पशुपालन, मछली पालन, कृषि यंत्र, और कृषि प्रसंस्करण से जुड़ी जानकारियां दी जाएंगी। साथ ही, राज्य सरकार की योजनाओं और कृषि विश्वविद्यालय के नवाचारों पर आधारित स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जहां किसान अपनी समस्याओं का समाधान पा सकेंगे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com