Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सोयाबीन किसानों के लिए एडवाइजरी: बुआई के 20-30 दिन बाद करें डोरा या कुल्पा, बढ़ेगा उत्पादन  

14 जुलाई 2026, भोपाल: सोयाबीन किसानों के लिए एडवाइजरी: बुआई के 20-30 दिन बाद करें डोरा या कुल्पा, बढ़ेगा उत्पादन – मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में सोयाबीन बोनी का कार्य लगभग शतप्रतिशत पूर्ण हो चुका है। ऐसे में कृषि विभाग ने किसानों सोयाबीन में खरपतवार नियंत्रण के लिए विभिन्न उपाय करने की सलाह दी हैं।

किसान कल्याण तथा कृषि विकास उपंसचालक ने बताया कि सोयाबीन की फसल में बुआई के बाद पहले 30 से 34 दिन खरपतवार नियंत्रण के लिए सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। खरपतवार के कारण सोयाबीन फसल के उत्पादन में होने वाले नुकसान को कम करने के लिए फसल को प्रारम्भिक 45 दिन खरपतवार मुक्त रखना अत्यंत आवश्यक है।

20 से 30 दिन की फसल होने पर  चलाए डोरा / कुल्पा 

किसान भाईयों को सलाह दी गई हैं कि किसान भाई अपनी सुविधा अनुसार खरपतवार नियंत्रण की विभिन्न अनुशंसित विधियों जैसे डोरा चलाना/कुल्पा/ हाथ के निदाई गुढ़ाई/रासायनिक खरपतवारनाशक में से किसी एक का प्रयोग करें। साथ ही खेत को खरपतवार से साफ रखे ताकि उपलब्ध नमी का लाभ फसल को मिल सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

जिन कृषको ने बोनी पूर्व या बोनी के तुरन्त बाद उपयोगी खरपतवारनाशक का छिड़काव किया है उन्हें सलाह दी जाती है कि 20 से 30 दिन की फसल होने पर डोरा / कुल्पा चलाये।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture