राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रतिबंध के बावजूद मछली बेचने पर की कार्यवाही

04 जुलाई 2025, श्योपुर कलां: प्रतिबंध के बावजूद मछली बेचने पर की कार्यवाही – कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा द्वारा मछलियों के प्रजनन काल को दृष्टिगत रखते हुए मत्स्याखेट एवं मछली की बिक्री पर आगामी 15 अगस्त तक रोक लगाई गई है, प्रतिबंध के बावजूद मछली का विक्रय किये जाने पर कलेक्टर द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में मत्स्य विभाग ने कार्यवाही करते हुए 50 किलो मछली  जब्त  कर 4 हजार रुपये की राशि चालान के माध्यम से विभागीय मद में जमा कराई गई है।

सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्री बीपी झसिया ने बताया कि मछलियों में प्रजनन काल को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा द्वारा मछली पकडने तथा मछली के विक्रय पर आगामी 15 अगस्त तक रोक लगाई गई है। इस अधिसूचना के परिपालन में विभागीय टीम द्वारा किये जा रहे निरीक्षण के दौरान 50 किलो मछली नहर किनारे सलापुरा एवं मछली बाजार श्योपुर से लावारिस  जब्त  की गई। इस टीम में मत्स्य निरीक्षक श्री कमल प्रताप एवं सहायक ग्रेड-3 श्री महेश धाकड शामिल थे।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement