राज्य कृषि समाचार (State News)

ए.सी.एस. डॉ. राजौरा ने उज्जैन संभाग की समीक्षा बैठक ली

04 मई 2026, नीमच: ए.सी.एस. डॉ. राजौरा ने उज्जैन संभाग की समीक्षा बैठक ली – अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा की अध्यक्षता में शनिवार को  उज्जैन संभाग के सभी जिलों में उपार्जन एवं पेयजल प्रदाय व्यवस्था की बैठक आयोजित की  समीक्षा की गई। वीसी के माध्यम से हुई इस बैठक में संभाग आयुक्‍त श्री आशीष सिह  सभी जिलों के कलेक्टर एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 अपर मुख्य सचिव डॉ.राजौरा ने उपार्जन प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार उपार्जन प्रक्रिया में किसानों का भुगतान निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित करवाएं। सभी उपार्जन केंद्रों पर पेयजल एवं छांव की पर्याप्त व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए। सभी संबंधित अधिकारी उपार्जन केंद्रों का सतत निरीक्षण कर उपार्जन की प्रक्रिया व्यवस्थित रूप से संचालित करवाएं।

 इसके साथ ही ग्रीष्मकाल में पेयजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु एसीएस डॉ. राजौरा ने   पेयजल की सैंपलिंग नियमित रूप से की जाए।सभी जलाशयों की लगातार मॉनिटरिंग , तकनीकी कारणों से बंद नल-जल योजनाओं को तकनीकी मदद प्रदान कर तत्काल चालू  करवाने और जरूरत पड़ने पर निजी जल स्रोत का अधिग्रहण कर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। बैठक में नीमच जिले से कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा जि.पं.सीईओ श्री अमन वैष्‍णव तथा एडीएम श्री बी.एस.कलेश सहित जिला आपूर्ति अधिकारी एवं पीएचई विभाग के अधिकारी सभी सी.एम.ओं शामिल हुए।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements