Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

श्योपुर के युवा किसान ने पराली से कमाई का बनाया अनोखा मॉडल, खेतों से काटकर बायोफ्यूल प्लांट पर बेचकर कमा रहा मुनाफा

26 नवंबर 2025, श्योपुर: श्योपुर के युवा किसान ने पराली से कमाई का बनाया अनोखा मॉडल, खेतों से काटकर बायोफ्यूल प्लांट पर बेचकर कमा रहा मुनाफा – मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा पराली फ्री डिस्ट्रिक्ट को लेकर चलाई गई मुहिम को युवा किसानों का सहयोग मिल रहा है, प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के साथ ही युवाओं के लिए यह अवसर रोजगार भी प्रदान कर रहा है। ग्राम ज्वालापुर के युवा इरफान खान एक ऐसे युवा है, जिन्होंने पराली प्रबंधन के जरिये रोजगार की दिशा में नवाचार करते हुए अपने कदम बढायें है, जिसका प्रतिफल भी उन्हें खूब मिल रहा है। सामाजिक सरोकार और प्रकृति, पर्यावरण में अपना योगदान प्रदान कर रहे, इरफान खान किसानों के खेतो में पराली का निशुल्क प्रबंधन कर रहे है। पराली काटने के लिए वे किसानों से किसी भी प्रकार का शुल्क नही ले रहे है और वैज्ञानिक तरीके से धान की कटाई के बाद पराली को काटकर आगामी रबी फसल गेहूं के लिए तैयार कर रहे है।

 इरफान खान बताते है कि जिला प्रशासन की पराली प्रबंधन की मुहिम से प्रभावित होकर उन्होंने कृषि विभाग के माध्यम से ई-कृषि अनुदान पोर्टल पर बेलर के लिए आवेदन किया तथा 50 प्रतिशत सबसिडी पर बेलर खरीदा, उन्होने 8 लाख 67 हजार रूपये की राशि पूंजी के रूप में बेलर खरीदने के लिए निवेश की, लगभग इतनी ही राशि मध्यप्रदेश की सरकार द्वारा उन्हें प्रदान की गई। अनुमानित 15-16 लाख रूपये लागत का बेलर उन्हें प्रदाय किया गया, जिसका उपयोग वे अपने क्षेत्र के किसानों के यहां निशुल्क रूप से पराली प्रबंधन के लिए कर रहे है। वे बताते है कि अभी तक 600 से अधिक बीघा में पराली काटकर मशीन से गठ्ठे बनाये है, यह कार्य निरंतर जारी है। बेलर एक ऐसी मशीन है, जो स्वचलित रूप से न केवल पराली को काटती है, बल्कि उसके बंडल भी बना देती है।

इरफान बताते है कि पराली के बंडलो को उनके द्वारा श्योपुर में स्थापित बायोफ्यूल प्लांट को 200 रूपये प्रति क्विंटल की दर से विक्रय किया जा रहा है, जिससे उन्हें मुनाफा मिल रहा है। रोजगार के रूप में उन्होंने इसे अपनाया है और वर्तमान में पराली प्रबंधन से जुडकर बेहतर लाभ हासिल कर रहे है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा पराली प्रबंधन के लिए चलाई गई मुहिम के तहत श्योपुर जिले में पहली बार बडी संख्या में किसानों ने सुपर सीडर, स्मार्ट सीडर, हैप्पी सीडर अनुदान पर क्रय किये है, कुछ किसानों द्वारा बेलर भी क्रय किये गये है। युवा किसानों ने इसे रोजगार के रूप में अपनाते हुए बेलर खरीदे है और अपने-अपने क्षेत्र में किसानों के खेतो में पराली काटने और उसके बंडल बनाने का कार्य करते हुए बायोफ्यूल प्लांट को विक्रय करने का कार्य किया जा रहा है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture