Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

वर्षा जल संरक्षण, सिंचाई विस्तार एवं जैविक उर्वरक प्रोत्साहन हेतु राजस्थान सरकार की महत्वपूर्ण पहल

04 दिसंबर 2025, जयपुर: वर्षा जल संरक्षण, सिंचाई विस्तार एवं जैविक उर्वरक प्रोत्साहन हेतु राजस्थान सरकार की महत्वपूर्ण पहल – राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश में अनियमित एवं अनिश्चित वर्षा की स्थिति को ध्यान में रखते हुए वर्षा जल की प्रत्येक बूंद के संरक्षण एवं उपयोग को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कृषि क्षेत्र में व्यापक कदम उठाए गए हैं। कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल ने बताया कि राज्य सरकार ने 25 हज़ार फार्म पॉण्ड, 10 हज़ार डिग्गी एवं “गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना” के तहत 50 हज़ार स्थायी वर्मीकम्पोस्ट इकाइयों के निर्माण की घोषणा की है। इन प्रयासों का उद्देश्य सिंचित क्षेत्र में वृद्धि, फसलों की जीवन रक्षक सिंचाई की उपलब्धता तथा फसल उत्पादन एवं कृषकों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करना है।

75 हज़ार कृषकों के खेतों में होगी तारबंदी
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही राज्य में लघु एवं सीमांत कृषकों को बैलों से खेती करने पर प्रोत्साहन राशि दिए जाने तथा किसानों को राज्य के बाहर भ्रमण व प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान करने की घोषणा भी की गई है। नीलगाय, जंगली जानवरों एवं निराश्रित पशुओं से फसलों को बचाने हेतु 75 हज़ार कृषकों के खेतों पर लगभग 30 हज़ार किलोमीटर परिधि में तारबंदी करवाने की भी घोषणा की गई है।

उक्त सभी बजट घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु राज्य सरकार द्वारा कृषि विभाग को ₹250 करोड़ की राशि उपलब्ध कराई गई है। यह राशि प्रदेश के कृषकों को अनुदान के रूप में प्रदान की जाएगी तथा शीघ्र ही डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में हस्तांतरित की जाएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

राज्य सरकार का यह प्रयास किसानों को सशक्त बनाने, कृषि उत्पादन बढ़ाने तथा जल संरक्षण के माध्यम से सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture