राज्य कृषि समाचार (State News)

रतलाम में यूरिया वितरण की नई व्यवस्था, किसानों को एक दिन पहले मिल रहे टोकन

24 दिसंबर 2025, रतलाम: रतलाम में यूरिया वितरण की नई व्यवस्था, किसानों को एक दिन पहले मिल रहे टोकन – मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिले में यूरिया वितरण की पारदर्शी एवं सुचारू व्यवस्था के लिए जिले के तहसील कार्यालय रतलाम से मुख्यालय के वितरण केंद्रो दिलीप नगर, बिरियाखेडी तथा कृषि मंडी रतलाम से यूरिया किसानों को आसानी से उपलब्ध करवाने के लिए एक दिन पूर्व किसानों को टोकन वितरण किए जा रहे हैं।

Advertisement1
Advertisement

टोकन वितरण व्यवस्था के संबंध में चर्चा के दौरान किसान भेरूलाल बामनिया निवासी ग्राम पलाश ने बताया कि उन्हे रात्रि में नही आना पढा आज टोकन मिल गया है और अब वह शासकीय दुकान से यूरिया ले लेंगे यह अच्छी व्यवस्था हैं। किसान दीपक निवासी ग्राम गुवालीगढ़ ने बताया कि उन्हे रात्रि में नही आना पढा दिन मे ही आज टोकन मिल गया है,। दिपिका पोरवाल निवासी ग्राम गडादिया ने बताया कि उन्हे रात्रि में आने की परेशानी नहीं झेलना पडी और, टोकन की व्यवस्था भी आसानी से हो गई। किसानों ने यूरिया के लिए टोकन वितरण व्यवस्था की प्रशंसा की।

Advertisements
Advertisement3
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement5
Advertisement