Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मखाना की खेती का प्रशिक्षण लेने कृषकों का दल छत्तीसगढ़ रवाना

24 दिसंबर 2025, सिवनी: मखाना की खेती का प्रशिक्षण लेने कृषकों का दल छत्तीसगढ़ रवाना – उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्‍करण विभाग द्वारा जिले के समस्‍त विकासखण्‍डों के 30 कृषकों के दल को राज्य के बाहर पांच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम हेतु   प्रभारी कलेक्‍टर सिवनी श्री अनिल कुमार राठौर के द्वारा मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी श्रीमती अंजली शाह एवं सहायक संचालक उद्यानिकी एवं खादय प्रसंस्‍करण विभाग जिला सिवनी डॉ. आशा उपवंशी-वासेवार के द्वारा विभागीय अधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर कृषकों के दल को भ्रमण हेतु छत्‍तीसगढ़  के लिये रवाना किया गया।

 कृषकों के दल द्वारा सिवनी से रायपुर जिले के विकासखंड आरंग एवं धमतरी जिले में मखाना की खेती के  कृषकों के प्रक्षेत्रों का भ्रमण, मखाना प्रसंस्करण इकाई भ्रमण एवं प्रगतिशील कृषकों के प्रक्षेत्रों में उद्यानिकी फसलों की हाईटेक खेती एवं  खाद्य  प्रसंस्करण  इकाइयों  की तकनीक  का भ्रमण कर प्रशिक्षण प्राप्‍त करेंगे। मध्‍यप्रदेश शासन के पायलट प्रोजेक्ट मखाना की खेती अंतर्गत प्रदेश के चार जिलों का चयन किया गया है जिसमें जिला सिवनी को भी सम्मिलित किया गया है। पायलट प्रोजेक्ट मखाना की खेती अंतर्गत प्रदेश में पहली बार किसानों के द्वारा मखाना की खेती कर अपने रोजगार एवं आय में वृद्धि की जायेगी। इसी उद्देश्य को ध्‍यान में रखते हुए मखाना की खेती किये जाने हेतु जिले के इच्‍छुक कृषकों के दल को मखाना की खेती के तकनीकी गुर सीखने हेतु उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्‍करण विभाग जिला सिवनी द्वारा छत्तीसगढ़ रवाना किया गया। उपरोक्त भ्रमण दल को उद्यानिकी विभाग के वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी विकासखंड-सिवनी  श्री संतोष बघेल के मार्गदर्शन में पांच दिवस तक मखाना की खेती के साथ-साथ उद्यानिकी की नई तकनीक जानने व सीखने का भी मौका मिलेगा।

भ्रमण के प्रथम दिवस किसानों के द्वारा सर्वप्रथम उद्यानिकी विभाग की रोपणी कंपनी गार्डन सिवनी का भ्रमण किया गया। सहायक संचालक उद्यान डॉ. आशा उपवंशी-वासेवार के द्वारा कृषकों को नर्सरी प्रबंधन, शेडनेट हाउस, पॉली हाउस की तकनीक एवं विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई एवं कृषकों को जिले में स्‍थापित खाद्य प्रसंस्करण  इकाइयों  का भ्रमण कराकर स्वयं भी  खाद्य  प्रसंस्‍करण  इकाइयां लगाये जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। उद्यान अधीक्षक श्री संतोष बघेल द्वारा विभागीय रोपणी कंपनी गार्डन का भ्रमण कराकर कृषकों को फलों के पौधे एवं सब्जी पौध उत्पादन तथा ग्राफ्टिंग की तकनीक जानकारी दी गई।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें