Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मत्स्य उद्यमियों के लिए सुनहरा अवसर, केज स्थापना एवं मत्स्य गतिविधियों हेतु आवेदन 20 मई तक आमंत्रित

09 मई 2026, भोपाल: मत्स्य उद्यमियों के लिए सुनहरा अवसर, केज स्थापना एवं मत्स्य गतिविधियों हेतु आवेदन 20 मई तक आमंत्रित – मध्यप्रदेश के गुना जिले सहित प्रदेशभर में मत्स्य उद्यमियों के लिए बड़ा अवसर सामने आया है। मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग द्वारा “मध्यप्रदेश एकीकृत मत्स्योद्योग नीति 2026” के अंतर्गत निजी निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न मत्स्य गतिविधियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

सहायक संचालक, मत्स्य विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि इस नीति के तहत चयनित जलाशयों में केज स्थापना, केज एक्वाकल्चर, एक्वापोनिक्स, इंटीग्रेटेड फिश फार्मिंग, ईको टूरिज्म और ग्रीन एनर्जी जैसी गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश में मत्स्य उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ निजी निवेश को मजबूत करना है।

इसके अलावा फिश हैचरी, आइस प्लांट, कोल्ड स्टोरेज, फिश प्रोसेसिंग यूनिट और विपणन से जुड़ी आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए भी योजना के तहत बैंक ऋण सुविधा, ब्याज सबवेशन और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

निवेशकों के लिए आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक निवेशक और उद्यमी 20 मई 2026 तक कार्यालयीन दिवस एवं समय में अपने आवेदन (डीपीआर सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ) संबंधित जिले के मत्स्योद्योग विभाग कार्यालय में जमा कर सकते हैं। यह योजना मत्स्य क्षेत्र में रोजगार और निवेश दोनों को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

जानकारी और मार्गदर्शन

योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी जिले के मत्स्योद्योग विभाग कार्यालय से या विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.mpfisheries.gov.in से प्राप्त की जा सकती है। अधिकारियों के अनुसार यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और मत्स्य पालन क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture