राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्वालियर में 20 मई तक चलेगा डोर-टू-डोर अभियान, किसानों की बनाई जाएगी फार्मर आईडी  

08 मई 2026, ग्वालियर: ग्वालियर में 20 मई तक चलेगा डोर-टू-डोर अभियान, किसानों की बनाई जाएगी फार्मर आईडी – मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में कृषि भूमि के मालिक शेष किसानों की फार्मर आईडी बनाने के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 20 मई 2026 तक डोर-टू-डोर चलाया जाएगा। इसके तहत सभी भूधारी किसानों का पंजीयन कर उनकी फार्मर आईडी तैयार की जाएगी। साथ ही किसानों की सभी कृषि भूमियों को आईडी से जोड़ा जाएगा।

कलेक्टर रुचिका चौहान ने जिले के सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने अनुसूचित जनजाति वर्ग के एफआरए पट्टाधारी किसानों की फार्मर आईडी बनाना भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। फॉर्मर आईडी के संबंध में किसानों को जागरूक करने के लिये व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी जिला प्रशासन द्वारा राजस्व अधिकारियों को दिए गए हैं।

फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों की भूमि संबंधी जानकारी एकीकृत रूप से उपलब्ध रहेगी। इससे शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ किसानों तक आसानी से पहुंच सकेगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अभियान की प्रतिदिन मॉनीटरिंग की जाए। फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल एवं एमपीएफआर पोर्टल पर उपलब्ध रिपोर्टों के आधार पर प्रगति की समीक्षा होगी। इस अभियान की साप्ताहिक टीएल बैठक में भी नियमित समीक्षा की जाएगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture