राज्य कृषि समाचार (State News)

 सीहोर में जिला स्तरीय सेमिनार एवं किसान प्रशिक्षण आयोजित

20 जनवरी 2026, सीहोर: सीहोर में जिला स्तरीय सेमिनार एवं किसान प्रशिक्षण आयोजित – उद्यानिकी विभाग द्वारा भाऊखेड़ी के आजीविका पार्क मैं एकीकृत बागवानी मिशन के अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय सेमिनार एवं किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ  अमित शर्मा, श्री दीपक कुशवाहा, एनआरएलएम के डीपीएम श्री दिनेश बरफा, श्री राजमोहन पंथी, सहायक संचालक श्री जगदीश सिंह मुजाल्दा सहित अन्य अधिकारी एवं किसान उपस्थित थे।

 कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने किसानों को प्रेरित करते हुए कहा कि उद्यानिकी फसलों की खेती में उन्नत तकनीकों को अपनाना चाहिए। इससे न सिर्फ बेहतर उत्पादन होगा, बल्कि किसानों की आय में भी बढ़ोत्तरी होगी।

 कार्यक्रम में आरएके कृषि महाविद्यालय के डॉ आईएस नरुका द्वारा प्याज एवं लहसुन और उत्पादन की उन्नत तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान किसानों को अश्वगंधा की खेती के लाभों के बारे में बताया गया और अश्वगंधा की खेती के लिए प्रेरित किया गया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements