Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)राज्य कृषि समाचार (State News)

अशोक लेलैंड कर रही है मध्य भारत में विस्तार की तैयारी

25 किलोमीटर पर सर्विस टचपॉइंट की व्यवस्था के सक्रिय प्रयास

24 सितम्बर 2025, इंदौर: अशोक लेलैंड कर रही है मध्य भारत में विस्तार की तैयारी – हिंदुजा समूह की प्रमुख भारतीय कंपनी और देश की अग्रणी वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता, अशोक लेलैंड, मध्य प्रदेश और मध्य भारत के बड़े हिस्से में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है। कंपनी इस क्षेत्र की शानदार आर्थिक वृद्धि, बुनियादी ढांचे के विकास में तेज़ी और वाणिज्यिक वाहनों की बढ़ती मांग का लाभ उठाना चाहती है, ताकि उसकी बाज़ार उपस्थिति बढ़े और इस क्षेत्र की विशिष्ट परिवहन ज़रूरतों को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके। साथ ही, कंपनी सर्वश्रेष्ठ हल्के वाणिज्यिक वाहन (एलसीवी) उत्पाद और सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

अशोक लेलैंड ने फिलहाल मध्य भारत में 21 डीलरों के साथ साझेदारी की है। कंपनी 90 से ज़्यादा सर्विस वर्कशॉप का परिचालन करती है और मध्य भारत में 600 से ज़्यादा एएलटीटी (अशोक लेलैंड प्रशिक्षित तकनीशियन) के साथ सक्रिय परिचालन कर रही है। कंपनी यह सुनिश्चित कर रही है कि हर 50 किलोमीटर पर एक सर्विस टचपॉइंट उपलब्ध हो और इस तरह इस क्षेत्र में बेजोड़ सुविधा तथा ग्राहक सहायता प्रदान की जा रही है। हम अगले एक साल में यह सुविधा बढ़ाकर हर 25 किलोमीटर पर सर्विस टचपॉइंट की व्यवस्था करने की दिशा में सक्रिय प्रयास कर रहे हैं।

श्री विप्लव शाह, प्रमुख – एलसीवी बिजनेस, अशोक लीलैंड

अशोक लेलैंड के एलसीवी बिजनेस के प्रमुख, श्री विप्लव शाह ने कहा, ” मध्य प्रदेश के साथ-साथ मध्य भारत क्षेत्र हमेशा से हमारे लिए प्रमुख बाज़ार रहा है। हमारी एलसीवी रेंज पांच प्रमुख मूल्य – अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ माइलेज, पेलोड, लोडिंग दायरा, आराम और विश्वसनीयता – प्रदान करती है। अशोक लेलैंड का अपटाइम गारंटी प्रोग्राम ‘ भरोसा ‘ और उद्योग में पहली बार 5 साल, 2 लाख किमी की वारंटी हमारे ग्राहकों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और दर्शाती है। हम मध्य भारत क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो हमारे लिए एक प्रमुख बाज़ार है। हम इस क्षेत्र की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उच्च-गुणवत्ता वाले एलसीवी उत्पाद और विस्तारित नेटवर्क प्रदान करने के प्रति प्रतिबद्ध हैं। “

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

अशोक लेलैंड नवोन्मेष और उन्नत प्रौद्योगिकी के ज़रिये विकास को गति दे रहा है, जिससे वाणिज्यिक वाहन उद्योग में उसका नेतृत्व मज़बूत हो रहा है। कंपनी बढ़ती बाज़ार हिस्सेदारी और हल्के वाणिज्यिक वाहनों के मज़बूत पोर्टफोलियो के साथ, मध्य भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए रणनीतिक रूप से तैयार है। विभिन्न उद्योगों की आवश्यकताओं को पूरा करने वाले अनुकूलित परिवहन समाधान प्रदान कर और राज्य की आर्थिक प्रगति में सहयोग देकर, अशोक लेलैंड ग्राहक केंद्रित गतिशीलता (मोबिलिटी) में नए मानक स्थापित कर रही है। अशोक लेलैंड अपने विकास और विस्तार के साथ-साथ मध्य भारत में ग्राहकों की बढ़ती मांगों को पूरा करने के लिए उल्लेखनीय उत्पाद तथा सेवाएं प्रदान करने के लिए समर्पित है और इस तरह एलसीवी बाजार की अग्रणी कंपनी के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर रही है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture