Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि नवाचार की मिसाल: युवा कृषक वैभव सिंह ने स्थापित की सरसों एवं मूंगफली तेल प्रोसेसिंग इकाई    

04 मई 2026, भोपाल: कृषि नवाचार की मिसाल: युवा कृषक वैभव सिंह ने स्थापित की सरसों एवं मूंगफली तेल प्रोसेसिंग इकाई – मध्यप्रदेश के दमोह जिले में कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र दमोह से जुड़े युवा प्रगतिशील कृषक वैभव सिंह ने सरसों एवं मूंगफली के तेल की प्रोसेसिंग इकाई स्थापित कर एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके इस प्रयास से न केवल स्थानीय स्तर पर मूल्य संवर्धन को बढ़ावा मिला है, बल्कि रोजगार के अवसर भी सृजित हुए हैं।

कृषक वैभव सिंह द्वारा स्थापित इस इकाई में आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर सरसों एवं मूंगफली से उच्च गुणवत्ता का तेल तैयार किया जाता है। साथ ही, तेल निष्कर्षण के बाद बचने वाले उप-उत्पाद “खरी” का भी उत्पादन किया जा रहा है, जिसका उपयोग पशु आहार के रूप में किया जाता है।

 कृषि विज्ञान केन्द्र दमोह के वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहयोग से यह इकाई सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। इस पहल से क्षेत्र के अन्य किसानों को भी प्रेरणा मिल रही है कि वे पारंपरिक खेती के साथ-साथ प्रोसेसिंग एवं मूल्य संवर्धन गतिविधियों को अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें