Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरदा में 5 दिवसीय रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण संपन्न

06 जनवरी 2026, हरदा: हरदा में 5 दिवसीय रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण संपन्न – कृषि विज्ञान केंद्र हरदा द्वारा 5 दिवसीय रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण  गत दिनों  हरदा में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में ग्रामीण युवतियों को ‘आंवला और अमरूद का प्रसंस्करण’ विषय पर विस्तृत रूप से सैद्धांतिक एवं  प्रायोगिक जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में केन्द्र प्रमुख डॉ संध्या मुरे ने प्रसंस्करण के सिद्धांत, गुणवत्ता नियंत्रण एवं परिरक्षण के दौरान स्वच्छता, भंडारण एवं पैकिंग पर विस्तृत जानकारी दी। केन्द्र की वैज्ञानिक सुश्री जागृति बोरकर ने ग्रामीण युवतियों को आंवला के विभिन्न मूल्य संबंधित उत्पाद तैयार करना सिखाया, जिसमें आंवला कैन्डी, मिश्रित सब्जी आंवला कैंडी, आंवला अचार, आंवला मुखवास, आंवला जूस, आंवला सुपारी, आंवला पाउडर, अमरूद का जैम और जैली शामिल है।

इस दौरान उन्होंने युवतियों से उत्पाद भी बनवाए। प्रशिक्षण में उत्पादों की लागत-लाभ गणना, स्थानीय बाजार में मांग, लेबलिंग और छोटे स्तर पर  इकाई  स्थापना संबंधी जानकारी भी दी गई। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध आंवला और अमरूद फलों का वैज्ञानिक तरीके से उपयोग कर स्वरोजगार एंव आय सृजन के अवसर उपलब्ध कराना है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें