Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में 97% शिकायतों का निराकरण, खाद्य विभाग की बड़ी सफलता

22 अक्टूबर 2024, भोपाल: मध्यप्रदेश में 97% शिकायतों का निराकरण, खाद्य विभाग की बड़ी सफलता – मध्यप्रदेश के खाद्य विभाग ने अप्रैल 2023 से सितंबर 2024 तक प्राप्त कुल 4,48,552 शिकायतों में से 97.24 प्रतिशत यानी 4,36,202 शिकायतों का सफलतापूर्वक निराकरण कर दिया है। यह शिकायतें सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज की गई थीं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने इस उपलब्धि के लिए विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की है और शत-प्रतिशत शिकायतों के निराकरण का निर्देश दिया है।

खाद्य विभाग ने 17 माह के कार्यकाल में 14 माह तक “A” ग्रेड हासिल किया है। पोर्टल पर आने वाली अधिकतर शिकायतें पात्रता पर्ची जारी करने, किसानों के पंजीयन, उपज भुगतान और खाद्यान्न वितरण से जुड़ी होती हैं।

शिकायत निराकरण के चार स्तर

सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायतों के समाधान के लिए चार स्तरों पर कार्य किया जाता है: जिसमें L-1 लेवल पर क्षेत्रीय सहायक/कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, L-2 लेवल पर जिला आपूर्ति नियंत्रक/ अधिकारी, L-3 लेवल पर जिला कलेक्टर एवं लेवल 4 पर आयुक्त खाद्य हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

हर महीने ग्रेडिंग के आधार पर विभाग की परफॉर्मेंस का आकलन किया जाता है, जिसमें लंबित शिकायतों और 50 दिनों से अधिक समय से अटकी शिकायतों के समाधान की गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाता है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

मंत्री गोविन्द सिंह ने कहा है कि विभाग के अधिकारी निरंतरता से शिकायतों के समाधान पर कार्य करें ताकि आम जनता को त्वरित और संतोषजनक सेवाएं मिल सकें।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com