राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश में 90 फीसदी बुवाई पूरी

50 लाख हेक्टेयर में सोयाबीन की बोनी हुई

  • (विशेष प्रतिनिधि)

8 अगस्त 2022, भोपाल ।  मध्य प्रदेश में 90 फीसदी बुवाई पूरी  मध्य प्रदेश में अब तक खरीफ बुवाई 131 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में कर ली गई है जो लक्ष्य के विरुद्ध लगभग 90 फीसदी है। गत वर्ष इस अवधि में फसल की बुवाई 134.05 लाख हेक्टेयर में हो गई थी। अब तक प्रमुख तिलहनी फसल सोयाबीन की बोनी 49.92 लाख हेक्टेयर में हुई जो लक्ष्य के विरुद्ध 91.7 फीसदी है। वहीं धान की बुवाई 25.48 लाख हेक्टेयर में हो गई है। मक्का, उड़द, मूंग की बुवाई लक्ष्य को पार कर गई है।

कृषि विभाग के मुताबिक राज्य में खरीफ फसलों का सामान्य क्षेत्र 138.52 लाख हेक्टेयर है। इस वर्ष 147.72 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलें लेने का लक्ष्य रखा गया है। इसके विरुद्ध 5 अगस्त तक 131.44 लाख हेक्टेयर में बोनी कर ली गई है।

प्रदेश की प्रमुख खरीफ फसल सोयाबीन की बोनी अब तक 49.92 लाख हेक्टेयर में हो गई है जबकि 54.42 लाख हेक्टेयर लक्ष्य रखा गया है। गत वर्ष इस अवधि में सोयाबीन 53.87 लाख हेक्टेयर में बोई गई थी। दूसरी प्रमुख फसल धान की बोनी अब तक 25.48 लाख हेक्टेयर में हुई है जबकि लक्ष्य 34.71 लाख हेक्टेयर रखा गया है गत वर्ष इस अवधि में धान 29.94 लाख हेक्टेयर में बोयी गई थी।

इसी प्रकार अन्य प्रमुख फसलों में अब तक मक्का की बुवाई 15.74 लाख हेक्टेयर, तुअर 4 लाख हेक्टेयर, उड़द 16.05 लाख हेक्टेयर, मूंगफली 4.15 लाख हेक्टेयर एवं कपास 5.99 लाख हेक्टेयर में बोई गई है।

Advertisement
Advertisement
प्रदेश में बुवाई स्थिति

5 अगस्त 2022 तक (लाख हे. में)

Advertisement
Advertisement
फसल लक्ष्य बुवाई
धान 34.71 25.48
ज्वार 1.69 1.26
मक्का 15.03 15.74
बाजरा  3.2 2.51
अरहर 4.43 4
उड़द 15.97 16.05
मूंग 1.65 1.68
सोयाबीन 54.42 49.92
मूंगफली 4.63 4.15
तिल  3.98 3.52
कपास 6.03 5.99

महत्वपूर्ण खबर: डेयरी बोर्ड की कम्पनी अब दूध के साथ ही गोबर भी खरीदेगी

Advertisements
Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement