Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

लहसुन आधारित प्रसंस्करण इकाई के लिए 82 लाख का ऋण लाभ मिला

रतलाम जिले में तीन हितग्राही लाभान्वित

04 जनवरी 2023, रतलाम: लहसुन आधारित प्रसंस्करण इकाई के लिए  82 लाख का ऋण लाभ मिला – विगत दिनों रतलाम मुख्यालय पर आयोजित रोजगार दिवस में एक जिला एक उत्पाद योजना में लहसुन भी जिले का चयनित उत्पाद है। इस हेतु उद्यानिकी विभाग द्वारा तीन हितग्राहियों ग्राम मुंदड़ी के युवा सुरेश जाट के अलावा ग्राम तालोद तहसील आलोट के श्री महेश शर्मा तथा सैलाना के श्री दीपक पाटीदार को लहसुन आधारित प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना के लिए 82 लाख रूपए का ऋण लाभ बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराया गया।

ग्राम मुंदड़ी के श्री सुरेश जाट (35 ) मूलतः किसान हैं, वे लहसुन की खेती प्रमुखता से करते हैं। उनका इरादा लहसुन पाउडर, लहसुन पेस्ट और लहसुन की कलियां बनाने की इकाई स्थापित करने का है। इसके लिए पूंजी की आवश्यकता थी, वे अपने स्वयं के स्तर पर इतनी पूंजी जुटा पाने में असमर्थ थे। ऐसे में एक जिला एक उत्पाद योजना उनके काम आई। उद्यानिकी विभाग द्वारा सुरेश का प्रकरण तैयार किया गया। इसके फलस्वरुप बैंक ऑफ बड़ौदा से बुधवार को रोजगार दिवस कार्यक्रम में 27 लाख रूपए का बैंक ऋण लाभ सुरेश को प्रदान किया गया।शासन द्वारा वित्तीय सहायता के लिए की गई मदद से सुरेश प्रसन्न है। वे कहते हैं कि अब पूंजी हासिल हो गई है, जल्द ही अपनी लहसुन प्रसंस्करण इकाई स्थापित करूँगा। इसके लिए वे मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को धन्यवाद देते हैं।

उल्लेखनीय है कि रोजगार दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में श्री सुरेश जाट के अलावा ग्राम तालोद तहसील आलोट के श्री महेश शर्मा तथा सैलाना के श्री दीपक पाटीदार को भी लहसुन आधारित प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना के लिए ऋण लाभ उपलब्ध कराया गया। कुल 3 हितग्राहियों को 82 लाख रूपए का ऋण लाभ बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (02 जनवरी 2023 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )