राज्य कृषि समाचार (State News)

हरियाणा किसानों के खातों में सीधे भेजे 7513 करोड़: दुष्यंत चौटाला

– गेंहू खरीद का एमएसपी पर निभाया सरकार ने वायदा

26 मई 2022, चंडीगढ़: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के गेंहू का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदने के लिए प्रतिबद्घ है। किसानों को उनकी फसल का भुगतान समय पर करके सीधा उनके बैंक खातों में भेजा रहा है। अभी तक 7513.62 करोड़ रूपए किसानों के खाते में स्थानांतरित किए जा चुके हैं।

यहां जारी बयान में डिप्टी सीएम, जिनके पास खाद्य,आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का प्रभार भी है, ने बताया कि एक अप्रैल से लेकर 15 मई 2022 तक सरकार की विभिन्न एजेंसियों द्वारा कुल 41,40,135 मीट्रिक टन गेहंू की खरीद की गई जबकि पुन: 16 मई से आरंभ की गई खरीद के बाद 23 मई 2022 तक 6,441 मीट्रिक टन गेहंू किसानों से खरीदा गया, अर्थात अभी तक कुल 41,46,576 मीट्रिक टन गेहंू की खरीद की जा चुकी है।

महत्वपूर्ण खबर: 31 मई को पीएम किसान योजना की राशि किसानों के खाते में

Advertisement
Advertisement

श्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि रबी-2022 की फसल गेंहू की खरीद का पैसा फसल की खरीद होने के 72 घंटे के अंदर-अंदर किसान के बैंक खाता में ट्रांसफर हो जाना चाहिए। इस बार सरकार द्वारा गेहूं की खरीद के किसानों के बैंक खाते में 7513,62 करोड़ रूपए सीधे भेजे जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि मंडियों से फसल का समय पर उठान सुनिश्चित किया गया तथा किसानों के लिए मंडी में सभी आवश्यक प्रबंध भी किए गए हैं।

Advertisement
Advertisement

डिप्टी सीएम ने बताया कि इस बार सरसों की खरीद के लिए 92 मंडियों तैयारी की गई थी। जबकि गेंहू के लिए 411 मंडियां,चना के लिए 11, जौ की खरीद के लिए 25 मंडियों में पूरे प्रबंध किए गए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने अपने वायदे के मुताबिक रबी की फसलों को एमएसपी पर खरीदा गया। इन फसलों में सरसों को 5,050 रूपए प्रति क्विंटल, गेंहू को 2,015 रूपए प्रति क्विंटल, चना को 5,230 रूपए प्रति क्विंटल तथा जौ को 1,635 रूपए प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर विभिन्न खरीद एजेसिंयों द्वारा खरीदा गया।

उन्होंने बताया कि गेहूं की खरीद खाद्य,आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हैफेड,हरियाणा राज्य भंडारण निगम व भारतीय खाद्य निगम द्वारा की जा रही है। इसके अलावा, चना की खरीद हैफेड, सरसों की खरीद हैफेड व हरियाणा राज्य भंडारण निगम तथा जौ की खरीद खाद्य,आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हैफेड एवं हरियाणा राज्य भंडारण निगम एजेंसी द्वारा की गई है।

Advertisements
Advertisement
Advertisement