Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रदेश में 67 फीसदी बोनी पूरी

अब तक रबी फसलों की बुवाई 92 लाख हेक्टेयर में

10 दिसम्बर 2020, भोपाल। प्रदेश में 67 फीसदी बोनी पूरी – म.प्र. में अब तक रबी फसलों की कुल बोनी 92.18 लाख हेक्टेयर में कर ली गई है जो लक्ष्य की तुलना में लगभग 67 फीसदी है। गत वर्ष इस समय तक 84.58 लाख हेक्टेयर में बोनी की गई थी। इस वर्ष जौ, चना, मटर, मसूर एवं अलसी की बोनी लक्ष्य से अधिक क्षेत्र में कर ली गई है। कृषि विभाग के मुताबिक प्रदेश में रबी फसलों का सामान्य क्षेत्र 107.33 लाख हेक्टेयर है। इस वर्ष 136.97 लाख हेक्टेयर में रबी फसलें लेने का लक्ष्य रखा गया है। इसके विरूद्ध 1 दिसम्बर तक 92.18 लाख हेक्टेयर में बोनी कर ली गई है। प्रदेश की प्रमुख रबी फसल गेहूं की बुवाई ने रफ्तार पकड़ ली है। 102.76 लाख हेक्टेयर लक्ष्य के विरूद्ध 54.80 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बोनी हो गई है। वहीं चने की बोनी 19.27 लाख हेक्टेयर लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 21.81 लाख हे. में कर ली गई है। इसी प्रकार मटर 2.27 लाख हे. में, मसूर 4.49, सरसों 7 लाख हे. में बोई गई है। वहीं अलसी की बोनी 77 हजार एवं गन्ना 33 हजार हेक्टेयर में बोया गया है। प्रदेश में अब तक कुल अनाज फसलें 55.51 लाख हे. में, दलहनी फसलें 28.57 लाख हे. में एवं तिलहनी फसलें 7.77 लाख हे. में बोई गई हैं।

प्रदेश में बुवाई स्थिति

1 दिसम्बर तक (लाख हे. में)
फसललक्ष्य बुवाई
गेहूं102.7654.8
जौ0.30.71
चना19.2721.81
मटर0.582.27
मसूर3.784.49
सरसों8.57
अलसी0.520.77
गन्ना 1.250.33

महत्वपूर्ण खबर : 5 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 100 करोड़