राज्य कृषि समाचार (State News)

पानसेमल में 58 मिमी वर्षा, सागर संभाग में मौसम शुष्क

28 जून 2022, इंदौर । पानसेमल में 58 मिमी वर्षा, सागर संभाग में मौसम शुष्क मध्यप्रदेश में  मौसम के अलग-अलग  रूप देखने को मिल रहे हैं। मौसम केंद्र ,भोपाल  के अनुसार पिछले 24 घंटों  के दौरान मध्यप्रदेश के शहडोल एवं ग्वालियर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर ,भोपाल, रीवा,उज्जैन, जबलपुर ,नर्मदापुरम ,इंदौर एवं चंबल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज़ की गई तथा सागर संभाग के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। पिछले 24 घंटों में राज्य में हुई वर्षा के आंकड़े इस प्रकार हैं –

पश्चिमी मध्य प्रदेश –  बड़वानी (पानसेमल – 58, सेंधवा – 10, निवाली – 6.4, वरला – 6.3, अंजड़ – 0.4),खरगोन (झिरन्या – 56, सिटी – 0.8),उज्जैन (झार्ड़ा – 38, खाचरौद – 14, महिदपुर – 14, घट्टिया – 13, नागदा – 9, माकड़ौन – 7, ता.मं. वेधशाला – 4.8, सिटी – 1), ग्वालियर (घाटीगांव – 30, सिटी – 0.6),बैतूल (चिचोली – 18.2, आमला – 16, आठनेर – 6.2, सिटी – 4.4, मुलताई – 3.4),बुरहानपुर (सिटी – 18),मुरैना  (कैलारस – 12),रतलाम (सिटी – 11, सैलाना – 9),गुना (आरोन – 8, सिटी वेस्ट  – 0.6),शिवपुरी (सिटी – 8),मंदसौर (भानपुरा – 7.4, गरोठ – 3.6, शामगढ़ – 1.4), रायसेन (देवरी – 7.1, बाड़ी – 1),सीहोर (इछावर – 7, आष्टा – 5),धार (डही – 7),शाजापुर (कालापीपल – 7),अलीराजपुर (सोंडवा – 7),भिण्ड (गोहद – 4.1, मौ – 2),राजगढ़ (नरसिंहगढ़ – 3.5),नीमच (सिटी – 2),नर्मदापुरम (बनखेड़ी – 1.4),अशोकनगर (सिटी – 1),दतिया (सिटी – ट्रेस ),पचमढ़ी – 1.0  मिमी दर्ज़ की गई।

पूर्वी मध्य प्रदेश -छिंदवाड़ा (अमरवाड़ा – 22.2, उमरेठ – 21, तमिया – 17, परासिया – 7.1),अनूपपुर (पुष्पराजगढ़ – 12, बेनीबारी – 5.1),सीधी (गोपदबनास – 9.6),नरसिंहपुर (गाड़रवारा – 9, तेंदूखेड़ा – 5),रीवा (सिटी – 5.4, हुजूर – 4.2, सिरमौर – 4.2),जबलपुर (सिहोरा – 3.8),बालाघाट (किरनापुर – 2.2, परसवाड़ा – 2.2, लांजी – 2),डिंडोरी (समनापुर – 2),सिवनी (लखनादौन – 1.5),पेंच – 28.7,   अमरकंटक – 16.0  मिमी दर्ज़ की गई।

मौसम केंद्र ने रीवा, शहडोल,ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा सागर,जबलपुर, भोपाल,नर्मदापुरम,इंदौर एवं उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज के  साथ बौछारें पड़ने की संभावना व्यक्त की है।

महत्वपूर्ण खबर: खाद्य तेलों पर सीमा शुल्क की छूट को वापस ले सरकार – सोपा

Advertisements