Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रीवा जिले में 52468 किसानों से 341670 टन धान की खरीदी

समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 19 जनवरी तक

12 जनवरी 2024, रीवा: रीवा जिले में 52468 किसानों से 341670 टन धान की खरीदी – किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए रीवा जिले में गोदाम स्तर पर बनाए गए निर्धारित खरीदी केन्द्रों में 1 दिसम्बर से धान का उपार्जन सहकारी समितियों द्वारा किया जा रहा है। जिले में अब तक 52468 किसानों से 341670 टन धान का उपार्जन किया गया है। इसके लिए किसानों को 745 करोड़ 45 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।किसानों को उनके बैंक खाते में अब तक 405 करोड़ 60 लाख 98 हजार रुपए का भुगतान किया जा चुका है।

खरीदी गई धान में से अब तक 270876 टन का परिवहन करके सुरक्षित भण्डारण कराया गया है। अब तक 62018 किसानों ने उपार्जन के लिए स्लॉट बुक किए हैं। उपार्जित धान खरीदी केन्द्रों से मिलिंग के लिए मिलर्स को दी जा रही है। इसके लिए सभी खरीदी केन्द्रों से निकटवर्ती धान मिलों की मैपिंग की गई है। शेष बची हुई धान का गोदामों में सुरक्षित भण्डारण कराया जा रहा है। दो दिनों की बारिश से कुछ खरीदी केन्द्रों में धान भीगी है। उपार्जित धान को पानी से बचाने के लिए उपाय किए जा रहे हैं। पंजीकृत किसानों से 19 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी  की जाएगी।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें