राज्य कृषि समाचार (State News)

खेत सुधार के लिए मिलेंगे 3 लाख 80 हजार रूपए :मुख्यमंत्री श्री चौहान

08 सितंबर 2020, भोपाल। खेत सुधार के लिए मिलेंगे 3 लाख 80 हजार रूपए :मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि गत दिनों प्रदेश में आई भीषण बाढ़ से प्रदेश में जनहानि नहीं हुई है, परंतु प्रभावितों के घर, सामान आदि की अत्यधिक हानि हुई है। कई गाँवों में तो पूरे के पूरे घर टूट गए हैं तथा सामान नष्ट हो गया है। हम उन्हें जैसा का तैसा घर बनाकर देंगे। साथ ही उनके खेत, सामान आदि की हानि की भी अधिक से अधिक भरपाई की जाएगी। बाढ़ प्रभावित खेतों में खेत सुधार के लिए 3 लाख 80 हजार रूपए तक के कार्य कराए जाने का मनरेगा में  प्रावधान है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रदेश में बाढ़ से पीड़ित व्यक्तियों को आरबीसी 6/4, मनरेगा आदि योजनाओं के माध्यम से सहायता दिलवाए जाने के संबंध में बैठक ले रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री मनोज श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव राजस्व श्री मनीष रस्तोगी, आयुक्त जनसंपर्क श्री सुदाम खाड़े आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

महत्वपूर्ण खबर : हरियाणा में कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए 3900 करोड़ रुपये

मकान नष्ट होने पर मिलेंगे एक लाख 32 हजार

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि जिन व्यक्तियों के मकान बाढ़ से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उन्हें आरबीसी 6/4 के तहत एक लाख रूपए की राशि, मनरेगा के अंतर्गत मजदूरी की 20 हजार रूपए तथा शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रूपये की राशि इस प्रकार एक लाख 32 हजार की राशि प्रदान की जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सभी कलेक्टर्स को यह निर्देश जारी कर दिए जाएं कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के क्षतिग्रस्त मकानों को बनाने में जिला प्रशासन तथा जिला पंचायत पूरी मदद करें।

Advertisement8
Advertisement

पशुपालकों को  70 हजार से एक लाख रूपए

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि बाढ़ से पशु शेड भी नष्ट हुए हैं। ऐसे पशुपालक जिनके शेड नष्ट हुए है और जिनके पास 5 पशु है उन्हें 70 हजार रुपये और 10 पशु है तो एक लाख रूपए की राशि पशु शेड बनाने के लिये दी जाएगी। इससे वे अपना नया पशु शेड बनवा सकते हैं। बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों को अनाज एवं बर्तन-भाड़े इत्यादि के लिए 05 हजार रूपए क्षतिपूर्ति भी दी जाए।

Advertisement8
Advertisement

खेत सुधार  के लिए मिलेंगे 3 लाख 80 हजार रूपए

अपर मुख्य सचिव श्री मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि बाढ़ प्रभावित खेतों में खेत सुधार के लिए 3 लाख 80 हजार रूपए तक के कार्य कराए जाने का मनरेगा के अंतर्गत प्रावधान है। इसके अंतर्गत कपिलधारा कुआ, खेत-तालाब, मेढ़बांधन आदि कार्य कराए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि प्रावधानों के अंतर्गत प्रभावित किसानों को खेत सुधार के लिए अधिकतम लाभ दिलवाया जाए।

Advertisements
Advertisement3
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement