Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

2022 में राजस्थान में खोले गये 29 कृषि महाविद्यालय

30 सितम्बर 2022, जयपुर: 2022 में राजस्थान में खोले गये 29 कृषि महाविद्यालय – राजस्थान हर क्षेत्र में अपने कदम आगे बढ़ा रहा है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में राजस्थान ने पिछले 4 वर्षाे में सराहनीय विकास किया है। उच्च शिक्षा युवाओं को उनकी रुचियों एवं क्षमताओं को खोजने में मदद करती है, ताकि वे अपना काम कुशलतापूर्वक और प्रभावी ढंग से कर सकें।

कृषि महाविद्यालय खोलने की राज्य सरकार की विशेष पहल–

राजस्थान सरकार ने 2022-23 में राज्य बजट जारी करते हुए 29 सहशिक्षा कृषि महाविद्यालय प्रारंभ किए हैं। सभी महाविद्यालय 5 कृषि विश्वविद्यालयों के अंतर्गत सुचारु रूप से नियंत्रित किए जा रहे हैं। इन कृषि विश्वविद्यालयों के अधीन जोबनेर, कोटा, जोधपुर, बीकानेर एवं उदयपुर में महाविद्यालय खोले जा रहे हैं। शिक्षा प्रदान करने के लिए किसानों को भी जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास किया जा रहा है  ताकि युवाओं को अनुभव आधारित शिक्षा प्रदान की जा सके। 

चार वर्षों में खोले गए कुल 211 महाविद्यालय–

राज्य सरकार द्वारा राजस्थान में पिछले 4 सालों में कुल 211 महाविद्यालय खोले गए हैं। इनमें से 94 महिला महाविद्यालय हैं। ये सभी महाविद्यालय कला, विज्ञान एवं वाणिज्य में उच्च शिक्षा से संबंध रखते हैं। साथ ही प्रत्येक वर्ष विभिन्न विषयों में नए कोर्सेज भी प्रारंभ किए जा रहे हैं। वर्ष 2022 में अब तक 88 महाविद्यालय खोले गए हैं। जिसमें से महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त करने के लिए 60 महिला महाविद्यालय खोले गये हैं। 27 महाविद्यालय सह शिक्षा के हैं। इन 88 महाविद्यालयों में 16 लॉ कॉलेज भी सम्मिलित हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: पीएम-किसान की 12वीं किस्त 17 अक्टूबर को किसानों के खाते में जमा होगी

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )