प्रदेश के 2 लाख कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन का लाभ
सहायक संचालक कृषि अधिकारी संघ ने भी सौंपा ज्ञापन
14 जुलाई 2026, भोपाल: प्रदेश के 2 लाख कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन का लाभ – मध्य प्रदेश में 10 साल से अटके 2 लाख सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता आखिरकार साफ हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने नई पदोन्नति नीति (लोक सेवा पदोन्नति नियम-2025) लागू कर दी है। हाईकोर्ट में मामला लंबित होने के बावजूद सामान्य प्रशासन विभाग ने 20 विभागों को 2029 तक की सीनियरिटी सूची तैयार कर जल्द भेजने के निर्देश दिए हैं। यह मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है और इस पर सपाक्स जैसे संगठनों ने नई नीति का विरोध भी जताया है।
इसी तारतम्य में सहायक संचालक कृषि अधिकारी संघ ने गत दिनों कृषि सचिव श्री निशांत बरबड़े को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र प्रमोशन देने की मांग की है। संघ का कहना है कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक के लिए 20 जुलाई तक की तिथि निर्धारित की गई है। साथ ही एक याचिका भी हाईकोर्ट में लगाई गई है। इसे देखते हुए पदोन्नति की कार्रवाई जल्द पूर्ण करने का अनुरोध किया गया है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

