Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश में समर्थन-मूल्य पर 17 लाख टन से अधिक गेहूँ खरीदी

मध्य प्रदेश में समर्थन-मूल्य पर 17 लाख टन से अधिक गेहूँ खरीदी

भोपाल : रविवार, अप्रैल 26, 2020,

खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश में गत 15 अप्रैल से प्रारंभ हुई गेहूँ समर्थन मूल्य पर खरीदी में आज तक लगभग 5 हजार खरीदी केन्द्रों के माध्यम 3 लाख 77 हजार 770 किसानों से 17 लाख 11 हजार 28 मीट्रिक टन खरीदी की जा चुकी है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

गेहूँ खरीदी में सर्वाधिक रूचि भोपाल संभाग के किसानों ने ली। पिछले दस दिन में भोपाल संभाग के चार जिलों के 71 हजार 951 किसानों से तीन लाख 58 हजार 991 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीदी 1925 रूपये प्रति क्विंटल की दर से की गई। इस अवधि में सबसे कम खरीदी शहडोल संभाग के चार जिलों में हुई, जहाँ 3 हजार 278 किसानों से 6 हजार 955 मीट्रिक टन गेहूँ खरीदा गया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति श्री शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण रबी उपार्जन 2020 में खरीदी प्रक्रिया लगभग 15 दिन देरी से प्रारंभ हो सकी है। मजदूरों की कमी और लॉकडाउन के कारण गेहूँ की कटाई का कार्य भी धीमी गति से प्रारंभ हुआ है। गेहूँ कटाई के लिये राज्य सरकार द्वारा विज्ञापन प्रकाशित कर हार्वेस्टर की व्यवस्था की गई है। परिणामस्वरूप खरीदी केन्द्रों पर गेहूँ उपज की बंपर आवक हो रही है।