Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान के 100 युवा किसानों को मिलेगा विदेश में प्रशिक्षण, 25 सितंबर तक करें आवेदन

16 सितम्बर 2024, जयपुर: राजस्थान के 100 युवा किसानों को मिलेगा विदेश में प्रशिक्षण, 25 सितंबर तक करें आवेदन – राजस्थान सरकार ने 100 प्रगतिशील युवा किसानों को विदेश में कृषि और पशुपालन के क्षेत्र में प्रशिक्षण देने की योजना बनाई है। इसके लिए इच्छुक किसान 25 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह पहल मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की अगुवाई में बजट 2024-25 के तहत “नॉलेज इनहांसमेंट प्रोग्राम” के रूप में शुरू की गई है।

कृषि क्षेत्र के लिए चयन मापदंड

कृषि क्षेत्र के लिए आवेदन करने वाले किसानों के पास कम से कम एक हेक्टेयर कृषि भूमि होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, जनजाति और महिला किसानों के लिए यह सीमा 0.5 हेक्टेयर रखी गई है। इसके अलावा, किसानों को पिछले 10 वर्षों से खेती में सक्रिय होना चाहिए और उच्च तकनीक जैसे संरक्षित खेती, ड्रोन, सोलर पंप, और फर्टिगेशन जैसी तकनीकों का उपयोग करना जरूरी है।

डेयरी और पशुपालन क्षेत्र के लिए मापदंड

डेयरी और पशुपालन के क्षेत्र में चयनित होने के लिए आवेदनकर्ताओं के पास कम से कम 20 गाय-भैंस, 10 ऊंट, या 50 भेड़-बकरियों का स्वामित्व होना चाहिए। इन किसानों को भी पिछले 10 वर्षों से इस पेशे में सक्रिय होना अनिवार्य है और उन्हें आधुनिक डेयरी या पशुपालन तकनीक का उपयोग करना चाहिए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उपरोक्त मापदंडों को पूरा करने वाले युवा प्रगतिशील कृषक अपने नजदीकी ई-मित्र केन्द्र के माध्यम से राजकिसान साथी पोर्टल पर 25 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कार्यक्रम से संबंधित जानकारी के लिए युवा कृषक कृषि, उद्यान अथवा पशुपालन विभाग में संपर्क कर सकते हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

नॉलेज इनहांसमेन्ट प्रोग्राम के तहत पहले चरण में चयनित 100 युवा किसानों में से 80 कृषि क्षेत्र तथा 20 डेयरी एवं पशुपालन क्षेत्र से होंगे। कृषि क्षेत्र में प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने वाले कृषकों की उम्र 55 वर्ष से कम हो साथ ही, वैध पासपोर्ट होना भी आवश्यक है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com