Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

विदिशा जिले में अमानक बीज विक्रेताओं के 10 लाइसेंस निरस्त

11 मई 2026, विदिशा: विदिशा जिले में अमानक बीज विक्रेताओं के 10 लाइसेंस निरस्त – विदिशा जिले में कृषि विभाग द्वारा बीज विक्रेताओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए वर्ष 2025-26 में अमानक एवं नियम विरुद्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए 10 बीज विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त एवं निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने तथा कृषि क्षेत्र में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न विकास खंडों में संचालित बीज विक्रेताओं की जांच के दौरान अनियमितताएं पाई गईं। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निरस्त किए गए। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि किसानों के हितों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा अमानक बीज विक्रय करने वालों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। कार्रवाई के अंतर्गत लटेरी, कुरवाई, बासौदा, विदिशा एवं ग्यारसपुर विकासखंड के बीज विक्रेता शामिल हैं। इनमें कृषि सेवा केंद्र, एग्रीसीड्स कंपनी, किसान बीज भंडार एवं अन्य निजी बीज विक्रेता प्रतिष्ठानों के नाम सम्मिलित हैं।

उप संचालक कृषि ने बताया कि किसानों को प्रमाणित एवं गुणवत्तापूर्ण बीज ही अधिकृत विक्रेताओं से खरीदना चाहिए। साथ ही बीज क्रय करते समय पक्का बिल लेना अनिवार्य है ताकि किसी प्रकार की शिकायत होने पर उचित कार्रवाई की जा सके। कृषि विभाग ने जिले के किसानों से अपील की है कि यदि कोई विक्रेता बिना अनुमति या संदिग्ध गुणवत्ता के बीज विक्रय करता पाया जाए तो उसकी सूचना तत्काल कृषि विभाग को दें, जिससे समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें