Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

महिलाएं किसानी के क्षेत्र में और आगे बढ़ें – श्री तोमर

केंद्रीय कृषि मंत्री के मुख्य आतिथ्य में हुआ महिला किसान दिवस कार्यक्रम

15 अक्टूबर 2022, नई दिल्ली । महिलाएं किसानी के क्षेत्र में और आगे बढ़ें – श्री तोमर – केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि देश के हर क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका तेजी से बढ़ रही है, फिर वह खेती-किसानी का क्षेत्र हो या खेल का अथवा शिक्षा या तकनीक का या फिर उद्यम का। कृषि मंत्रालय में भी इस बात का विशेष ध्यान रखा जाता है और योजनाओं में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती है।

केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने यह बात आज राष्ट्रीय कृषि महिला संसाधन केंद्र (एनजीआरसीए), कृषि मंत्रालय व राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंध संस्थान (मैनेज) द्वारा आयोजित महिला किसान दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही। श्री तोमर ने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं का सम्मान, योगदान सर्वविदित है। एक परिवार से आकर दूसरे परिवार में कुछ ही दिनों में खुद को समावेश कर लेना और उसकी प्रगति में ही अपनी प्रगति मानना यह महिलाएं ही कर सकती है। कृषि परिवार भी काफी भरा-पूरा है, वहीं स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) का एक नया संसार देश में बन गया है। देशभर में 73 लाख एसएचजी हैं, जिनसे जुड़ी आठ करोड़ से अधिक महिलाएं जहां अपनी आजीविका बढ़ा रही हैं । एसएचजी को बैंकों से तीन लाख करोड़ रुपए से अधिक का ऋण उनके कार्यों के कारण मिला है। बड़ी इंडस्ट्री को देखें तो कई बार एनपीए की चिंता होती है लेकिन एसएचजी का एनपीए रेट 2 प्रतिशत से भी कम है।

राज्य मंत्री श्री कैलाश चौधरी ने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए  प्रधानमंत्रीजी के नेतृत्व में काफी काम हो रहा है। कृषि में भी महिलाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में कृषि सचिव श्री मनोज अहूजा, अपर सचिव श्री अभिलक्ष लिखी, आईएआरआई निदेशक डा. ए.के. सिंह, कुलपति डा. ए.के. सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे। संयुक्त सचिव श्री प्रवीण सैमुअल ने स्वागत भाषण दिया एवं मैनेज के महानिदेशक डा. पी. चंद्रशेखर ने आभार माना।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: प्रधानमंत्री श्री मोदी किसान सम्मान सम्मेलन 2022 का उद्घाटन करेंगे

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें