Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

श्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश में बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, बोले-हर संभव मदद मिलेगी

06 सितम्बर 2024, विजयवाड़ा: श्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश में बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, बोले-हर संभव मदद मिलेगी –  केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और वहां के लोगों से मुलाकात की। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने विजयवाड़ा में बुडामेरू और कैचमेंट क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया और प्रकाशम बैराज डैम का निरीक्षण किया, जहां भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ था। श्री चौहान ने जक्कमपुडी समेत कई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते हुए लोगों से उनकी समस्याएं सुनीं।

बोट से उतरकर पानी में मिले बाढ़ पीड़ितों से

श्री चौहान ने एनडीआरएफ टीम के साथ इलाके का जायजा लेने के बाद बोट से उतरकर खुद पानी में जाकर लोगों से सीधी बातचीत की। उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और हरसंभव मदद मुहैया कराने के लिए राज्य सरकार के साथ काम कर रही है।”

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस बाढ़ ने पिछले 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। करीब 1.8 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फसल को नुकसान हुआ है और लगभग 2 लाख किसान प्रभावित हुए हैं। श्री चौहान ने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह के निर्देश पर एनडीआरएफ की टीमों ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है और जल्द ही केंद्र सरकार से मुआवजे की व्यवस्था की जाएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को तेलंगाना के खम्मम गांव का दौरा करेंगे, जहां बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। वहां भी फसलों और आम जनता को गंभीर नुकसान पहुंचा है। श्री चौहान स्थानीय अधिकारियों और प्रभावित किसानों से मुलाकात कर राहत कार्यों का जायजा लेंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

श्री चौहान ने आश्वासन दिया कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर इस संकट से जनता को उबारने के लिए हरसंभव कदम उठाएंगी। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री जी की संवेदनशीलता के चलते हम यहां हैं और जनता की सेवा ही हमारा संकल्प है।”

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com