Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

इंदौर कृषि विश्वविद्यालय कब बनेगा ?

(विशेष प्रतिनिधि)

इंदौर। इंदौर में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना की संभावनाओं को तलाशने के मामले में प्रगति हुई है। इंदौर कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना का मसौदा फिलहाल कृषि मंत्रालय में विचाराधीन है।

उल्लेखनीय है कि गत नवंबर में इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री सचिन यादव ने इंदौर में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना की संभावनाओं को तलाशने को कहा था। इस मामले में सूत्रों ने कृषक जगत को बताया कि कृषि महाविद्यालय, इंदौर ने विभिन्न संदर्भों का अध्ययन एवं विस्तृत छानबीन करने के पश्चात् अपना प्रतिवेदन नवंबर माह के अंत में ही कृषि मंत्रालय , भोपाल में प्रस्तुत कर दिया था, जहां वह विचाराधीन है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषि मंत्रालय की स्वीकृति के बाद यह प्रस्ताव विधि विभाग को भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी के बाद कैबिनेट की मुहर लगते ही इंदौर कृषि विश्वविद्यालय अस्तित्व में आएगा। हालांकि इस मुकाम तक पहुंचने में समय लगेगा। यदि इस प्रस्ताव को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल जाती है, तो इससे मालवा -निमाड़ से संबद्ध इंदौर -उज्जैन संभाग के जिलों के छात्रों और किसानों को बहुत लाभ होगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें