राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

मध्यप्रदेश में किसानो के लिए बहुत किया है अब हमारा ख्याल रखिए: तेलंगाना के किसान

07 सितम्बर 2024, नई दिल्ली: मध्यप्रदेश में किसानो के लिए बहुत किया है अब हमारा ख्याल रखिए: तेलंगाना के किसान – केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दो दिवसीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के दौरे पर हैं। प्रवास के दूसरे दिन श्री चौहान ने पहले आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा स्थित गन्नवरम विधानसभा क्षेत्र के केसारपल्ली का दौरा कर किसानों से बातचीत की। वहीं तेलंगाना के मीनावलु, पेड्दागोपावरम, मन्नूनुर, कट्टलेरू बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की फसल क्षति का हवाई सर्वेक्षण किया और खम्मम व मुननेरु बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भी हवाई सर्वेक्षण किया। साथ ही केन्द्रीय मंत्री ने खम्मम में आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के संबंध में चर्चा की। इस दौरान श्री चौहान ने कहा कि, हम तात्कालिक सहायता देने का काम कर रहे हैं। किसी को भी निराश होने की जरूरत नहीं है, हम मिलकर काम करेंगे और केन्द्र सरकार जनता को इस संकट से बाहर निकालेगी।  

Advertisement1
Advertisement

ये पुरानी सरकार की गलतियों के परिणाम हैं

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी की पुरानी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, पुरानी सरकार की गलतियों का परिणाम है कि, बुडामेरू में ब्रीच, अवैध माइनिंग के कारण कमजोर होकर टूट गया। उन्होंने कहा कि, जगन मोहन रेड्डी जी की पुरानी सरकार ने केन्द्र सरकार की कई योजनाएं लागू ही नहीं की। फसल बीमा योजना का प्रीमियम जमा नहीं किया। इसलिए किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ नहीं मिलता। अब हम इसका भी रास्ता निकालेंगे, राज्य सरकार प्रीमियम जमा करने के लिए तैयार है। ऐसी चीज़ों को हमें देखना पड़ेगा और आगे लॉन्ग टर्म प्लानिंग भी करनी होगी। राज्य सरकार के साथ केन्द्र सरकार खड़ी है और हम किसानों को हर संकट के पार निकाल कर ले जाएंगे।     

किसानों ने फसल खोई है, जिंदगी नहीं खोने देंगे

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तेलंगाना के खम्मम जिले में किसानों से उनके नुकसान के संबंध में चर्चा की। इस दौरान एक किसान बाढ़ में अपनी फसल नुकसान के बारे में बता रहा था, तभी कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उसे अपने पास बुलाया और गले लगाया, आंसू पौछें और हिम्मत देते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मुझे भेजा है वो आपका दुख समझते हैं, फसल खोई है, जिंदगी नहीं खोने देंगे। किसान परिवार से हूँ, अपने किसान भाई का दुख महसूस कर सकता हूँ, लेकिन ये दुख, ये आँसू नहीं रहेंगे, उचित मुआवजा मिलेगा। 
किसान ने शिवराज से कहा कि, आपने मध्यप्रदेश में किसानो के लिए बहुत किया है अब हमारा ख्याल रखिए। जिसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, सबसे पहले फसल क्षति का आकलन कर जल्द ही उचित मुआवजा दिलाएंगे। बैंको से कहेंगे कि, संकट के समय किसानो से ऋण वसूली न करें। अगली फसल के लिए खाद बीज की कमी नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि, संकट अभूतपूर्व है, मोदी जी संवेदनशील है, हम राज्य सरकार के साथ मिलकर किसानो का जीवन सामान्य करेंगे।

राहत के लिए चार प्राथमिकताएं

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, आज किसान भाईयों के खेतों को देखा है और उनके नुकसान की जानकारी ली है। किसान की फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई है। केला, हल्दी और सब्जियां पूरी फसलें नष्ट हो गई है। इस इलाके में किसान व्यापक पैमाने पर हॉर्टिकल्चर करते हैं और यहां लीज़ पर खेती करने वाले किसान भी हैं, लीज़ पर खेती करने पर किसानों को फसल का बड़ा हिस्सा या पैसा देना पड़ता है। 
उन्होंने अपनी लागत लगाई है और फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है, लेकिन हम किसानों से ये कहने आए हैं कि, प्रधानमंत्री श्रीमान मोदी जी के निर्देश पर राज्य के मुख्यमंत्री पूरी संवेदना से काम कर रहे हैं। इस दौरान शिवराज ने चार प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि, एक तो प्रारंभिक रूप से किसानों की सहायता करना है, दूसरा फसल बीमा योजना का फायदा मिले इसका इंतज़ाम करना है, तीसरा लीज़ पर जमीन लेकर काम करने वाले किसानों के लिए व्यवस्था करना है और चौथा अगली फसल किसान कैसे ले पाए ये मुद्दे हमारे सामने है, लेकिन इन मुद्दों पर श्री चंद्रबाबू नायडू जी के नेतृत्व में समाधान निकालेंगे। केन्द्र सरकार भरपूर सहयोग करेगी।

Advertisement8
Advertisement

मैंने चंद्रबाबू नायडू की आंखों में आंसू देखें हैं

Advertisement8
Advertisement

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बाढ़ के हालातों को लेकर प्रधानमंत्री श्रीमान नरेन्द्र मोदी जी बहुत ही संवेदनशील हैं, और राज्य के मुख्यमंत्री श्री चंद्रबाबू नायडू भी चिंतित हैं। श्री चौहान ने कहा कि, चंद्रबाबू नायडू की आंखों में मैंने आंसू देखें हैं। उन्होंने कहा कि, नुकसान हुआ है, लेकिन मुख्यमंत्री श्री चंद्रबाबू नायडू जी के नेतृत्व में राज्य सरकार पूरी सक्षमता और संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है और केन्द्र सरकार उन्हें भरपूर सहयोग करेगी। अभी एसडीआरएफ के 3 हजार 448 करोड़ रूपए, जिसमें केन्द्र का हिस्सा भी है, उससे तात्कालिक सहायता देने का काम किया जा रहा है। तात्कालिक सहायता के बाद अगली फसल के लिए किसान को कैसे खाद-बीज मिले उसके बारे सरकार सोचेगी। किसानों की समस्याओं का समाधान करने के प्रयास लगातार जारी हैं I

Advertisements
Advertisement3
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement