Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

दिल्ली हाट में मिलेट्स (श्री अन्न) एक्सपीरियंस सेंटर का केंद्रीय कृषि मंत्री ने उद्घाटन किया

29 अप्रैल 2023, नई दिल्ली: दिल्ली हाट में मिलेट्स (श्री अन्न) एक्सपीरियंस सेंटर का केंद्रीय कृषि मंत्री ने उद्घाटन किया – केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने 28 अप्रैल को  दिल्ली हाट, आईएनए में कृषि मंत्रालय और नेफेड द्वारा स्थापित मिलेट्स (श्री अन्न) एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री तोमर ने कहा कि भारत सरकार का जोर राज्य सरकारों सहित सभी संबंधित संस्थानों के सहयोग से देश में श्री अन्न का उत्पादन, उत्पादकता, प्रसंस्करण और खपत बढ़ाने पर है ।

अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स (श्री अन्न) वर्ष 2023 के तहत यह केंद्र खोला गया है। श्री तोमर ने कहा कि देश के छोटे किसानों के लिए इसकी खेती बहुत फायदेमंद है, जो वर्षा आधारित है। कम जमीन व कम उपजाऊ मिट्टी एवं कम पानी में श्री अन्न की खेती की जा सकती है। हमारे विविध जलवायु वाले देश में यह काफी महत्वपूर्ण है।श्री तोमर ने दिल्ली हाट में मिलेट्स एक्सपीरियंस सेंटर की स्थापना पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि श्री अन्न के किसानों, उद्यमियों, मूल्य-श्रृंखला में शामिल लोगों के लिए यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

केंद्रीय कृषि सचिव श्री मनोज अहूजा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। नेफेड के प्रबंध निदेशक श्री राजबीर सिंह ने स्वागत भाषण देते हुए बताया कि इस केंद्र पर घरेलू स्टार्टअप द्वारा तैयार श्री अन्न के उत्पाद भी उपलब्ध रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान, श्री अन्न के क्षेत्र में काम कर रही संस्थाओं को श्री तोमर ने सम्मानित किया एवं मिलेट एक्सपीरियंस बुकलेट का विमोचन किया। केंद्रीय कृषि मंत्रालय की संयुक्त सचिव श्रीमती शुभा ठाकुर ने आभार माना।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें