Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

महाराष्ट्र-कर्नाटक के सूखा प्रभावित क्षेत्रों का होगा सर्वे, 3 अक्टूबर को कर्नाटक पहुंचेगी केंद्रीय टीम

29 सितंबर 2026, नई दिल्ली: महाराष्ट्र-कर्नाटक के सूखा प्रभावित क्षेत्रों का होगा सर्वे, 3 अक्टूबर को कर्नाटक पहुंचेगी केंद्रीय टीम – महाराष्ट्र और कर्नाटक के बड़े हिस्सों में सूखे की स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का आकलन करने की तैयारी शुरू कर दी है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार सूखे की स्थिति में राज्यों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने बताया कि कर्नाटक की स्थिति का जायजा लेने के लिए 3 अक्टूबर को केंद्रीय टीम भेजी जाएगी, जबकि महाराष्ट्र के लिए भी टीम भेजने की तैयारी की जा रही है।

कर्नाटक के लिए 3 अक्टूबर को जाएगी केंद्रीय टीम

शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि कर्नाटक में सूखे की स्थिति का आकलन करने के लिए केंद्र की टीम 3 अक्टूबर को पहुंचेगी। टीम राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी और स्थिति का जायजा लेगी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से हुई बात

केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया कि उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से भी सूखे की स्थिति को लेकर बातचीत की है। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के बड़े हिस्से को सूखाग्रस्त घोषित किया है। इसके बाद केंद्र सरकार महाराष्ट्र की स्थिति का भी आकलन करने के लिए टीम भेजने की तैयारी कर रही है। चौहान ने कहा कि वह खुद भी महाराष्ट्र और कर्नाटक का दौरा कर वहां की स्थिति को देखेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बारिश की कमी से स्थिति की हो रही समीक्षा

चौहान ने बताया कि शुरुआत में अल नीनो के प्रभाव के कारण खरीफ की बुआई का क्षेत्र कम होने और किसानों के सामने मुश्किलें आने की आशंका थी। हालांकि, खरीफ की बुआई के लक्ष्य लगभग पूरे हो गए। इसके बाद कई क्षेत्रों में बारिश की कमी की स्थिति सामने आई है। ऐसे में कर्नाटक और महाराष्ट्र के अलावा तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों की स्थिति की भी विस्तार से समीक्षा की जा रही है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

उन्होंने कहा कि यह नहीं कहा जा रहा है कि बारिश की कमी का असर व्यापक स्तर पर है, लेकिन जहां भी इसका प्रभाव है, वहां किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित किया जाएगा।

फसल के चयन के लिए वाटर बजट पर जोर

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में पानी का बजट बनाना जरूरी है। इसके तहत किसी क्षेत्र में उपलब्ध पानी और मिट्टी में मौजूद नमी का आकलन किया जाना चाहिए। इसी आधार पर यह तय किया जा सकता है कि वहां कौन-सी फसल और उसकी कौन-सी किस्म बोना उपयुक्त रहेगा।

रबी अभियान को लेकर कृषि मंत्रियों से होगी चर्चा

चौहान ने बताया कि रबी अभियान 2026 को लेकर आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसमें सूखे और बारिश की कमी वाले क्षेत्रों की स्थिति के साथ रबी सीजन की तैयारियों और किसानों के सामने आने वाली संभावित समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture