राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

भारत में खरीफ फसलों की बुवाई की रफ़्तार बड़ी

29 जून 2024, नई दिल्ली: भारत में खरीफ फसलों की बुवाई की रफ़्तार बड़ी – भारत में खरीफ फसलों की बुवाई ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, 28 जून, 2024 तक विभिन्न फसलों के अंतर्गत 240 लाख हेक्टेयर में अभी तक बुवाई हो गई है। कृषि मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट दर्शाती है कि देश में मानसून की पूरी आमद होने के बाद इस वर्ष कई प्रमुख फसलों की बुवाई में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। आइए, फसलों के क्षेत्रफल और उनके पिछले वर्ष की तुलना पर एक नजर डालें:

रिपोर्ट के अनुसार, दालों के तहत, इस वर्ष 22.54 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई की गई है, जबकि पिछले वर्ष 28 जून तक यह आंकड़ा 8.02 लाख हेक्टेयर था, जो 14.52 लाख हेक्टेयर की वृद्धि दर्शाता है। विशेष रूप से, अरहर, उर्द, मूंग और कुलथी की बुवाई में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

तिलहन के तहत, इस वर्ष 28 जून तक   42.93 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई की गई है, जो पिछले वर्ष इसी समयावधि में  16.81 लाख हेक्टेयर थी . इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में अभी तक 26.12 लाख हेक्टेयर अधिक है। इसमें विशेष रूप से सोयाबीन की बुवाई में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है।

कपास के तहत, इस वर्ष 59.13 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई की गई है, जो पिछले वर्ष के 36.30 लाख हेक्टेयर की तुलना में 22.82 लाख हेक्टेयर अधिक है।

क्रम संख्याफसलसामान्य क्षेत्रफल (लाख हेक्टेयर)2024 में बोया गया क्षेत्रफल (लाख हेक्टेयर)2023 में बोया गया क्षेत्रफल (लाख हेक्टेयर)2023 के मुकाबले वृद्धि/कमी (लाख हेक्टेयर)
1धान401.5522.7322.77-0.04
2दालें136.0222.548.0214.52
3अरहर45.5513.020.8412.19
4उड़द36.763.180.512.67
5मूंग36.995.114.570.54
6कुलथी1.90.080.070.01
7अन्य दालें14.821.162.04-0.88
8श्री अन्ना एवं मोटे अनाज180.8630.8936.23-5.34
9ज्वार16.011.530.980.56
10बाजरा72.634.0925.67-21.57
11रागी10.960.910.880.03
12छोटे मिलेट्स4.470.820.610.21
13मक्का76.9623.538.115.44
14तिलहन190.1842.9316.8126.12
15मूंगफली45.288.1914.56-6.37
16सोयाबीन122.9533.661.6332.03
17सूरजमुखी1.40.370.260.11
18तिल10.260.430.260.17
19रामतिल1.220.1800.18
20अरंडी9.070.060.070
21अन्य तिलहन00.040.030
22गन्ना51.1556.8855.451.43
23जूट एवं मस्ता6.745.626.01-0.39
24कपास129.3459.1336.322.82
कुल1095.84240.72181.659.12

इस रिपोर्ट से स्पष्ट होता है कि इस वर्ष अधिकांश खरीफ फसलों के अंतर्गत बोई गई क्षेत्रफल में वृद्धि हुई है। दालें, तिलहन, गन्ना और कपास जैसी फसलों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं, मोटे अनाज और जूट में थोड़ी कमी देखी गई है।

इस वर्ष खरीफ फसलों के अंतर्गत कुल बोई गई क्षेत्रफल 240.72 लाख हेक्टेयर है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 59.12 लाख हेक्टेयर अधिक है। यह वृद्धि देश के  कृषि उत्पादन को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements